30 गाड़ियां, 140 हमलावर... श्रीगंगानगर में पार्षदों ने सुनाई आपबीती, बताया उनके साथ क्या-क्या हुआ?
Rajasthan local body election News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्री विजयनगर में पार्षदों के किडनैपिंग से हड़कंप मच गया. किडनैपर्स ने गाड़ियों पर हमला कर बंदूक की नोक पर पार्षदों को अगवा कर लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पार्षदों को जंगल से छुड़ा लिया है. पीड़ितों ने अपनी आपबीती बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले पार्षदों के साथ खौफनाक वारदात का दावा
Sriganganagar News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के श्री विजयनगर में निकाय चुनाव और चेयरमैन पद के घमासान के बीच पार्षदों के अपहरण की सनसनीखेज दावा सामने आया है. आरोप है कि कुछ हथियारबंद बदमाशों ने पार्षदों की गाड़ियों को घेरकर हमला बोला और बंदूक की नोक पर उन्हें अगवा कर लिया. इस पर पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए दो पार्षदों को सुरक्षित छुड़ा लिया है, जबकि एक अन्य पार्षद का अभी कोई सुराग नहीं लग सका है.
