गुजरात के सूरत में एक टेक्सटाइल व्यापारी की दुकान पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब इनकम टैक्स का छापा पड़ गया. सफेद शर्ट, सफेद पैंट, काले चमचमाते जूते और ब्रांडेड चश्मे में आया अधिकारी इनकम टैक्स की फाइलें लेकर व्यापारी के पास पहुंचा. पहुंचते ही जोर-जोर चिल्लाने और फाइलें काउंटर पर पटकने लगा. शायद उसने अक्षय कुमार और अनुपम खेर और मनोज वाजपेयी अभिनित फिल्म स्पेशल-26 देखी हो. व्यापारी और उनके कर्मचारी हड़बड़ा गए. लाखों रुपए देने के लिए राजी भी हो गए. तभी एक ऐसा ट्विस्ट हुआ कि कथित आयकर अधिकारी खुद पुलिस के चंगुल में फंस गए और उनका खुलासा हो गया.
ADVERTISEMENT
ये मामला है सूरत के वराछा थाना इलाके का. शनिवार को विजय सिंह (51) नाम का शख्स सूट-बूट और टाई में टेक्सटाइल मार्केट की एक दुकान में पहुंच गया. हाथों में इनकम टैक्स की फाइलें थीं. वो पहुंचते ही व्यापारी पर चिल्लाने और फाइलें पटकने लगा. बिना जांच पड़ताल किए उसने इनकम टैक्स में अनियमितता का आरोपी बनाते हुए मामला सैटल करने के लिए 30 लाख की डिमांड कर दी. व्यापारी घबरा गए और आरोपी को 4 लाख रुपए देने पर राजी भी हो गए.
ओवर एक्टिंग ने पकड़ा दिया
विजय सिंह ने पैसे ब्लीस होटल में देने को कहा. वो इतना चिल्ला रहा था और बार पर फाइलें पटक रहा था कि उसके अंदाजे-बयां में ओवर एक्टिंग दिखने लगी. कारोबारी को आशंका होने लगी. उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया. पुलिस को देख विजय सिंह के हाव-भाव बदलने लगे. पुलिस को भी समझते देर न लगी. पुलिसिया पूछताछ में विजय सिंह की पोल खुल गई.
आरोपी विधानसभा का लड़ चुका है चुनाव
अब आप ये सोच रहे होंगे कि ये कहानी राजस्थान से कैसे कनेक्टेड है. दरअसल आरोपी राजस्थान के पाली जिले के बीजापुर का रहने वाला है. वो साल 2008 में बाली से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है. आरोपी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और हार गया था.
लोगों के रिटर्न फाइल करता है आरोपी
पूछताछ में पता चला है कि आरोपी जिले में लोगों के इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करता था. इसके बदले पैसे लेता था. ये करते-करते उसे इनकम टैक्स की प्रोसेस और और नोटिस वगैरह की जानकारी हो गई. आरोपी के मुताबिक उसे सूरत के उस व्यापारी को लेकर टिप मिली थी जिसके बाद वो फेक आयकर इंस्पेक्टर बनकर वहां गया था. आरोपी का दावा है कि वो इनकम टैक्स इनफोर्मर भी है. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. पुलिस की जांच का एंगल इस बात को लेकर भी है कि क्या आरोपी ने इससे पहले इसी अंदाज में किसी को ठगा है?
सूरत के डीसीपी आलोक कुमार ने क्या बताया?
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT

