Rajasthan Weather Update: राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश की चेतावनी

Rajasthan weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आगामी 3-4 दिन तक ऐसी ही गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

NewsTak
राजस्थान मौसम.

बृजेश उपाध्याय

follow google news

गर्मी से बेहाल राजस्थानवासियों को अब मानसून का बेशब्री से इंतजार है. इसी बीच 15 जून यानी सोमवार को मौसम विभाग ने बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं,  सीकर और बीकानेर जिले में कुछ स्थानों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने और ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Read more!

उदयपुर, सलूंबर, सिरोही और जालौर जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान इन जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. 

मानसून का बेशब्री से इंतजार

मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने और प्री-मानसून बारिश भी कम होने से लोगों का हाल बेहाल है. मौसम विभाग के मुताबिक 4-15 जून के बीच प्री मानसून की जितनी बारिश होनी चाहिए वो हुई नहीं. IMD के मुताबिक 64 फीसदी बारिश कम हुई है. मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने से राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और यूपी में बारिश का इंतजार बेशब्री से होने लगा है. राजस्थान में गर्मी का अलम ये है कि अभी भी कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर है. 

पिछले 24 घंटे के मौसम रिपोर्ट की बात करें तो राज्य के पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की से मध्यम वर्षा बारिश दर्ज की गई. वहीं पश्चिमी भाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई. हालांकि राहत की बात ये रही कि राज्य में कहीं भी हीटवेव दर्ज नहीं की गयी. राज्य में सबसे ज्यादा बारिश खानपुर (झालवाड़) में 51.0 मिलीमीटर दर्ज की गई. सबसे ज्यादा  अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस फलौदी में , सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 29.7  डिग्री सेल्सियस जालोर में तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में दर्ज किया गया. 

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में बारिश की अलर्ट 

राजस्थान में वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज, 15 जून 2026 को राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है. इस दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है. 

आगामी 4-5 दिनों तक जारी रहेगा दौर 

मौसम केंद्र के मुताबिक, राहत का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी चलने तथा बारिश होने की गतिविधियां आगामी 4-5 दिन तक जारी रहने की संभावना जताई गई है. 

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज! जयपुर-बीकानेर समेत इन संभागों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी
 

    follow google news