Rajasthan: कांग्रेस प्रत्याशी के पैरों में गिरा MLA का बेटा, फिर हुआ ऐसा ड्रामा कि Video हो गया वायरल

Himanshu Sharma

• 02:38 PM • 07 Nov 2023

Rajasthan Political Drama: राजस्थान में अलवर (alwar news) जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा (Johrilal Meena) के घर सोमवार को ऐसा ड्रामा हुआ कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल, एमएलए के घर कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल मीणा वोट मांगने आया था. इस दौरान एमएलए जौहरी का बेटा प्रत्याशी […]

Rajasthan: कांग्रेस प्रत्याशी के पैरों में गिरा MLA का बेटा, फिर हुआ ऐसा ड्रामा कि Video हो गया वायरल
Rajasthan: कांग्रेस प्रत्याशी के पैरों में गिरा MLA का बेटा, फिर हुआ ऐसा ड्रामा कि Video हो गया वायरल
Google CTA

Rajasthan Political Drama: राजस्थान में अलवर (alwar news) जिले की राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा (Johrilal Meena) के घर सोमवार को ऐसा ड्रामा हुआ कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल, एमएलए के घर कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल मीणा वोट मांगने आया था. इस दौरान एमएलए जौहरी का बेटा प्रत्याशी के पैर पकड़कर जोर-जोर से रोने लगा. हालात ये हो गए कि मांगीलाल को वहां से भागना पड़ा.

Read more!

दरअसल, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने विधायक जौहरी लाल मीणा का टिकट काटते हुए मांगीलाल मीणा को अपना प्रत्याशी बनाया है. बीते दिनों मांगीलाल मोची की दुकान पर जूते की पॉलिश करते हुए नजर आए तो अब वो समर्थन मांगने के लिए जौहरी लाल मीणा के घर पहुंच गए.

MLA का बेटा रोते हुए बोला- ‘मेरे भाई को बचा लो वरना…’

जब समर्थन मांगने के लिए मांगीलाल मीणा जौहरी लाल मीणा के घर पहुंचे तो वहां जौहरी का बेटा भाषण देते हुए तेज तेज रोने लगा और भाजपा प्रत्याशी बन्ना राम मीणा और कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल पर आरोप लगाते हुए बोला कि “मेरा भाई दो-चार दिन में मरने वाला है. इन लोगों के कारण मेरा भाई जेल में पहुंचा. यदि उसको जमानत नहीं मिलेगी, तो वो मर जाएगा. उसकी मौत का श्रेय भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस प्रत्याशी को जाएगा. यह दोनों हमारे परिवार को तबाह करना चाहते हैं. इन लोगों ने राजनीति करके मेरे भाई को फंसाया है.” इसके बाद विधायक का बेटा मांगीलाल के पैरों में गिर गया व उसके पैर पड़कर खींचने लगा. इस दौरान मांगीलाल घबरा गया व वहां से भागने लगा.

 

कांग्रेस प्रत्याशी को पकड़ने लगे तो हुई धक्का-मुक्की

जब कांग्रेस प्रत्याशी वहां से भागने लगे तो मौजूदा विधायक जौहरी के परिजन बोले कि हमें भी गोली मार दो. ऐसी राजनीति से अच्छा है कि हम मर जाएं. यही नहीं, जौहरी लाल मीणा के परिजन व उनके समर्थक उनको पकड़ने लगे तो वहां इस दौरान कुछ लोगों में धक्का मुक्की भी हो गई.

यह भी पढ़ें: बाबा बालकनाथ ने वसुंधरा राजे को बताया भावी मुख्यमंत्री, राजस्थान की सियासत गरमाई