राजस्थान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले वायरल हो गई कैबिनेट मंत्रियों की सूची!

Himanshu Sharma

• 09:33 AM • 14 Dec 2023

Rajasthan New Cabinet: राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद अब सभी की निगाहें मंत्रिमंडल पर टिकी हुई है. कल 15 दिसंबर को नए सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे. इसी के साथ मंत्रिमंडल (Rajasthan New Cabinet) के शपथग्रहण की भी संभावना है. लेकिन इससे पहले ही मंत्रियों की सूची सोशल मीडिया […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan New Cabinet: राजस्थान में मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद अब सभी की निगाहें मंत्रिमंडल पर टिकी हुई है. कल 15 दिसंबर को नए सीएम और दो डिप्टी सीएम शपथ लेंगे. इसी के साथ मंत्रिमंडल (Rajasthan New Cabinet) के शपथग्रहण की भी संभावना है. लेकिन इससे पहले ही मंत्रियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें 20 कैबिनेट मंत्री और 11 राज्य मंत्रियों के नाम है. साथ ही उनके विभागों की डिटेल भी इस लिस्ट में हैं. ऐसे में इन नेताओं के नाम सामने आने के बाद उनके समर्थकों की हलचल बढ़ गई है.

Read more!

लिस्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री वित्त विभाग, कार्मिक और डीपीआर का जिम्मा संभालेंगे. जबकि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी को गृह विभाग, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को सार्वजनिक निर्माण विभाग के अलावा किरोड़ी लाल मीणा को चिकित्सा-स्वास्थ्य का जिक्र है.

मदन दिलावर, सिद्धी कुमारी और बालकनाथ को भी मिलेगा विभाग!

लिस्ट की मानें तो मदन विलावर समाज कल्याण मंत्री, जोगेश्वर गर्ग शिक्षा विभाग, सिद्धि कुमारी पर्यटन विभाग, महंत प्रताप पुरी देवस्थान गोपालन, पुष्पेंद्र राणावत ऊर्जा विभाग, अजय किलक सहकारिता, झाबर सिंह खर्रा कृषि व पशुपालन विभाग, भैराराम सियोल ग्रामीण पंचायती राज विभाग, संजय शर्मा जल संसाधन सिंचाई, प्रताप सिंह सिंघवी नगरीय विकास, बाबा बालक नाथ वन पर्यावरण विभाग, हीरालाल नागर खाद्य नगर पूर्ति विभाग, शत्रुघ्न गौतम खान एंड पेट्रोलियम विभाग, जवाहर सिंह बेडम कानून मंत्री और फूल सिंह मीणा को जनजाति क्षेत्रीय मंत्रालय दिया जाएगा. हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की गई है. ऐसे में मंत्रिमंडल घोषित होने से पहले ही मंत्रियों के नाम व उनके विभाग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं.

राज्यमंत्री के लिए किसका नाम?

इसके अलावा राज्य मंत्री में शैलेंद्र सिंह डीग (चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग), जितेंद्र गोठवाल समाज कल्याण, मंजू बाघमान शिक्षा विभाग, दीप्ति किरण माहेश्वरी खेल एवं युवा विभाग, उदय लाल भडाणा ऊर्जा विभाग, नोक्षम चौधरी अल्पसंख्यक मामलात, सुमित गोवर श्रम कृषि विभाग, ताराचंद जैन वन एवं पर्यावरण विभाग, हंसराज पटेल परिवहन विभाग, जेठानंद व्यास आपदा प्रबंधन एवं राहत, हेमंत मीणा जनजातीय क्षेत्रीय विभाग बताया गया है. हालांकि इस लिस्ट की पुष्टि नहीं की गई है.