कानून व्यवस्था पर घिरी राजस्थान पुलिस को दी जाएगी सुअर पकड़ने की जिम्मेदारी! जानें पूरा मामला

प्रमोद तिवारी

• 08:10 AM • 03 Feb 2023

Bhilwara News: कानून व्यवस्था पर घिरी राजस्थान पुलिस को अब सूअर पकड़ने के लिए भी कहा जा रहा है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब राजस्थान के भीलवाड़ा नगर परिषद आयुक्त ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा. नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी ने 1 फरवरी को एसपी को लिखे पत्र में कहा […]

NewsTak
Google CTA

Bhilwara News: कानून व्यवस्था पर घिरी राजस्थान पुलिस को अब सूअर पकड़ने के लिए भी कहा जा रहा है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जब राजस्थान के भीलवाड़ा नगर परिषद आयुक्त ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा.

Read more!

नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी ने 1 फरवरी को एसपी को लिखे पत्र में कहा कि शहर के 70 वार्डों में आवारा सूअरों से आम जनता को परेशानी हो रही है. शहर में गंदगी फैल रही है. इसलिए आवारा सुअर पकड़वाने के लिए पुलिस जाब्ते की आवश्यकता है. नगर परिषद भीलवाड़ा को आवारा सुअर पकड़ने वालों के साथ पुलिस जाब्ता उपलब्ध करवाने का कष्ट करें.

यह भी पढ़ेंः गहलोत ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बीजेपी से पूछे ये 10 सवाल, जानें पूरा मामला

पत्र मिलने के बाद एसपी आदर्श सिद्धू ने इसकी कॉपी पुलिस उप अधीक्षक सदर कोतवाली, प्रताप नगर, सुभाष नगर, भीमगंज और पुर थाना अधिकारियों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम को भी भेजी. जिसके बाद पुलिस बल में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है. विवाद बढ़ता देख परिषद आयुक्त ने 2 फरवरी को एसपी को नया पत्र लिखा. संशोधित पत्र में आयुक्त ने लिखा कि कानून व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता उपलब्ध करवाया जाए. भीलवाड़ा शहर के वार्डों में आवारा पशुओं के स्वतंत्र वितरण को रोकने के लिए नवीन टेंडर आदेश जारी किया गया है. नवीन टेंडर धारक के बाहरी होने के कारण पुराने टेंडर धारक से विवाद की संभावना है. जिससे नगर परिषद क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है.

पढ़िए राजस्थान की सियासत का रोचक किस्सा, जब सीएम के पद से इस्तीफा देकर अपने घर पहुंचे ये नेता तो जनता ने सजा दिया था शहर