बजरंग दल कार्यकर्ताओं की 'गुंडागर्दी' पर भारी पड़े राजस्थान तक के रिपोर्टर, डंडे लेकर प्रेमी जोड़ों को डरा रहे युवकों को सिखाया सबक

Bajrang Dal Viral Video: राजस्थान तक के रिपोर्टर ने पार्क में प्रेमी जोड़ों को लाठी-डंडों से डरा रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई और उनकी 'मॉरल पुलिसिंग' पर तीखे सवाल खड़े किए. रिपोर्टर ने कानून हाथ में लेने वाले इन युवकों से उनकी आईडी मांगी और सरेआम उत्पीड़न करने पर उन्हें सबक सिखाया.

राजस्थान का वीडियो हो रहा वायरल
राजस्थान का वीडियो हो रहा वायरल

विशाल शर्मा

follow google news

वैलेंटाइन डे के मौके पर अक्सर दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर प्रेमी जोड़ों को परेशान करने की खबरें आती हैं, लेकिन राजस्थान में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां राजस्थान तक के रिपोर्टर ने अपनी मुस्तैदी से नैतिकता का पाठ पढ़ाने निकले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बोलती बंद कर दी.

Read more!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता हाथों में लाठी-डंडे लेकर एक पार्क में घूम रहे हैं. ये युवक वहां बैठे लड़के-लड़कियों को डरा-धमकार रहे थे और उनसे पूछताछ कर रहे थे. इसी बीच राजस्थान तक के रिपोर्टर वहां पहुंच गए और उन्होंने इन कार्यकर्ताओं को आड़े हाथों लिया.

रिपोर्टर ने पूछा- 'क्या तुम पुलिस वाले हो?'

जब रिपोर्टर ने देखा कि युवक डंडे लेकर जोड़ों को परेशान कर रहे हैं तो उन्होंने तुरंत सवाल दागा, "हरेसमेंट किस आधार पर कर रहे हो? क्या तुम पुलिस वाले हो?" रिपोर्टर ने उनसे उनकी आईडी मांगी और पूछा कि उन्हें किसी की निजी स्वतंत्रता में दखल देने का अधिकार किसने दिया. 

वीडियो में रिपोर्टर कार्यकर्ताओं से कहते नजर आ रहे हैं, 'तुम्हारी आईडी बताओ तुम यहां क्या कर रहे हो? ये डंडे क्यों ले रखे हैं और किसे डरा रहे हो?' रिपोर्टर की फटकार सुनकर लाठी लिए युवक बगलें झांकने लगे और उनके पास रिपोर्टर के तीखे सवालों का कोई जवाब नहीं था.

ब्लैकमेलिंग और डराने का आरोप

रिपोर्टर ने साफ तौर पर कहा कि बजरंग दल के नाम पर ये लोग पार्क में बैठे लड़के-लड़कियों को डरा रहे हैं और एक तरह से ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं. जब रिपोर्टर ने उनसे संगठन का आईडी कार्ड मांगा तो कार्यकर्ता टालमटोल करने लगे.

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक पत्रकार को निडरता के साथ 'नैतिक पुलिसिंग' करने वालों के सामने डटकर खड़ा देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का सच आया सामने, पुलिस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

    follow google news