Rajasthan Weather Update: एक नए पश्चिमी विक्षोभ से 18 फरवरी को जयपुर, अजमेर, कोटा समेत कई संभागों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rajasthan Weather news: राजस्थान में 17-18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव. जयपुर, बीकानेर, जोधपुर समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों को सावधानी की सलाह.

NewsTak
राजस्थान में होगी बारिश.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान में अब सर्दी की विदाई होने लगी है. इधर नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक नए सिस्टम के असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश हो सकती है. वहीं 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी संभावना है. 

Read more!

फिलहाल अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम व अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं. मावठ के असर से आगामी 2-3 दिन तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट हो सकती है. इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. पिछले 24 घंटों में राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 10 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया. 

कब और कहां होगा असर?

17 फरवरी

  • दोपहर बाद बादल छाने की संभावना
  • हल्की बारिश और मेघगर्जन
  • जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में.

18 फरवरी (सबसे ज्यादा प्रभाव)

  • हल्की से मध्यम बारिश
  • 30-40 Kmph की तेज हवाएं
  • बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा और शेखावाटी क्षेत्र में. 

बेमौसम बारिश को लेकर IMD का अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक ऐसे मौसम में बादल गरजने और बिजली चमकने के दौरान पेड़ की ओट में न खड़े होवें. इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल से बचें. कोशिश करें कि खराब मौसम में बाहर न जाएं. पककर तैयार रबी की फसलों को भीगने से बचाने के उपाय कर लें. कृषि और अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सों को भीगने से बचाने के भी समुचित उपाय कर लें. 

उदयपुर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दबिश में मिलीं कई युवतियां, पुलिस की चुप्पी ने खड़े किए सवाल
 

    follow google news