उदयपुर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दबिश में मिलीं कई युवतियां, पुलिस की चुप्पी ने खड़े किए सवाल
Udaipur spa sex racket: उदयपुर के सहेली मार्ग स्थित कथित नेचर टच स्पा सेंटर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. मसाज की आड़ में चल रहे देह व्यापार के आरोप में स्पा संचालिका समेत कई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की चुप्पी और संभावित बड़े नेटवर्क को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. जानिए मामले की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Udaipur spa sex racket
झीलों की नगरी उदयपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है. शहर के पॉश इलाके सहेली मार्ग पर चल रहे इस 'गंदे धंधे' पर जब पुलिस ने छापा मारा, तो अंदर का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए. इस मामले में पुलिस ने स्पा संचालिका सहित पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.