राजस्थान के अधकांश जिलों में सुबह और शाम धुंध छाया रहा रहा है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में 16 दिसंबर को भी घना कोहरा दर्ज किया गया. अधिकांश भागों में तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किए जा रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में आज यानी 17 दिसंबर को भी कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा दर्ज होने व राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 18 से 22 दिसंबर के बीच बादल छाए रह सकते हैं. आसमान में बादल होने से न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. इससे रात में थोड़ी ठंड कम लगेगी यानी हल्की गर्मी महसूस होगी.
पिछले 48 घंटों की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.0 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया. वहीं सबसे अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया. यानी सबसे ठंडी रात फतेहपुर की रही और सबसे गर्म दिन बाड़मेर में रहा.
यहां देखें अलग-अलग शहरों का तापमान
| शहर | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| अजमेर | 9.9 | 28.6 |
| भीलवाड़ा | 6.3 | 26.2 |
| अलवर | 6.5 | 25.1 |
| जयपुर | 11.6 | 26.6 |
| पिलानी | 7.4 | 28.2 |
| सीकर | 6.0 | 26.2 |
| कोटा | 9.6 | 25.9 |
| चित्तौड़गढ़ | 7.8 | 28.7 |
| डबोक (उदयपुर) | 8.7 | 27.6 |
| बाड़मेर | 13.6 | 31.0 |
| जैसलमेर | 9.7 | 25.1 |
| जोधपुर शहर | 13.8 | 29.8 |
| फलोदी | 13.8 | 28.6 |
| बीकानेर | 9.0 | 27.3 |
| चूरू | 6.8 | 27.6 |
| श्रीगंगानगर | 10.4 | 25.6 |
| माउंट आबू | 6.5 | 23.2 |
| नागौर (AWS) | 5.6 | 28.8 |
| जालोर (AWS) | 11.5 | 29.5 |
| सिरोही (AWS) | 6.6 | 23.0 |
| फतेहपुर (AWS) | 4.0 | 27.7 |
| करौली (AWS) | 5.9 | 23.8 |
| दौसा (AWS) | 6.2 | 28.1 |
| प्रतापगढ़ (AWS) | 11.4 | 25.5 |
| लूणकरणसर (AWS) | 7.0 | 28.1 |
| झुंझुनूं (AWS) | 7.9 | 26.9 |
| बाली (AWS) | 9.1 | 29.3 |
यह भी पढ़ें:
राजस्थान में सर्दी का असर बरकरार, 16 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट आया
ADVERTISEMENT

