Rajasthan Weather Update 8 July: राजस्थान वालों के लिए मानसून ने अपनी पूरी पोटली खोल दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 को राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की तगड़ी पलटन उतरने वाली है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और ओडिशा-छत्तीसगढ़ के ऊपर बने वेदर सिस्टम के चलते पूरा राजस्थान पानी-पानी होने को तैयार है.आसान शब्दों में कहें तो 8 जुलाई को मरुधरा के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है.
ADVERTISEMENT
पूर्वी राजस्थान
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि यहां बिजली कड़कने के साथ-साथ जोरदार और लगातार बारिश हो सकती है. IMD की मानें तो कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, और राजसमंद में ज्यादा पानी बरसने की संभावना है. अगर आप इन जिलों में रहते हैं तो आज बिना छाते या रेनकोट के घर से बाहर न निकलें. इन इलाकों में अति भारी बारिश यानी बहुत तेज पानी बरस सकता है. निचले इलाकों में पानी भरने और अचानक छोटे नदी-नालों में उफान (Flash Flood) आने का भी रिस्क है.
जयपुर और अजमेर संभाग में भी बादल छाएंगे और अच्छी बारिश होने की संभावना है. अगर आप भी जयपुर, दौसा, अलवर, झुंझुनू, सीकर, अजमेर, टोंक, और भीलवाड़ा के आस-पास के इलाकों में रहते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि सुबह से ही आसमान में काले बादल डेरा डाले रहेंगे. दोपहर या शाम के वक्त गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है. उमस से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा.
भरतपुर संभाग
भरतपुर, धौलपुर, करौली, और सवाई माधोपुर, इन जिलों में भी मानसून पूरी तरह एक्टिव है. यहां हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की जा सकती है लेकिन कुछ जगहों पर अचानक तेज बौछारें भी गिर सकती हैं. इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का दौर थमने वाला है. अक्सर सूखा रहने वाला पश्चिमी राजस्थान भी इस बार मानसून के रंग में रंगा हुआ है. हालांकि पूर्वी हिस्से के मुकाबले यहाँ थोड़ी कम बारिश होगी लेकिन गर्मी से राहत पूरी मिलेगी. IMD की मानें तो 8 जुलाई को जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, नागौर, पाली, और श्रीगंगानगर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार, इन रेतीले इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं या अंधड़ चल सकता है. बादलों की कड़कड़ाहट केसाथ कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं. जो जैसलमेर अब तक सबसे गर्म (44.5°C) तप रहा था, वहां भी आज मौसम मेहरबान रहेगा.
मौसम विभाग ने साफ कहा है कि बारिश के दौरान जब बिजली कड़क रही हो तो बड़े पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न खड़े हों. किसान भाई भी खेतों में काम करते समय मौसम का ध्यान रखें. 10 जुलाई के बाद बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी होगी इसलिए अगले दो दिन सतर्क रहना ही समझदारी है.
ये भी पढ़ें: MP: 2 महीने पहले दिया था बेटी को जन्म, अब बाथरूम में बिजनेसमैन की बीबी का मिला शाव, मायके पक्ष ने लगाया ये आरोप
ADVERTISEMENT


