Rajasthan weather today: बारिश का दौर खत्म होने के बाद अब क्या? जानें IMD का अपडेट

बृजेश उपाध्याय

30 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 30 2024 7:53 AM)

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बाड़मेर में 37.5, बीकानेर 37.8, जैसलमेर में 37.8 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान दर्ज किया गया. कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

IMD ने कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर में बारिश होने की संभावना जताई है.

point

प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क होने के साथ तापमान बढ़ने लगा है.

राजस्थान में बारिश का दौर अब खत्म होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक आगे आने वाले समय में प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं कुछ जिलों में तापमान बढ़ने लगा है. फिर चिलचिली धूप, गर्मी और उमस परेशान करने लगी है. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान फलोदी में 38.6 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया. 

Read more!

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में बाड़मेर में 37.5 डिग्री, बीकानेर 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 37.8 डिग्री सेंटीग्रेट तापमान दर्ज किया गया. फिलहाल कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर में कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 1 अक्टूबर को कोटा, उदयपुर संभाग में बारिश होने के आसार हैं. 

5 अक्टूबर तक होगी मानसून की विदाई

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की विदाई होने लगी है. 25 सितंबर से राजस्थान में मानसून विदा होने लगा है. इसके 5 अक्टूबर तक पूरी तरह से चले जाने की संभावना है. इसका असर अब दिखने लगा है. प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रह रहा है. किसी-किसी जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. 

ध्यान लेने वाली बात है कि  25 जून को मानसून ने कोटा और उदयपुर संभाग से एंट्री ली थी. आरब सागर से चलकर गुजरात के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करने वाले मानसून ने उदयपुर संभाग से और बंगाल की खाड़ी से बिहार, यूपी और मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान में प्रवेश करने वाले मानसून ने कोटा संभाग से प्रवेश किया था. 

इस बार इन जिलों में हुई औसत से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 24 सितंबर तक राजस्थान में 56 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. जैसलमेर में 143 फीसदी, दौसा में 138 फीसदी, करौली में 110, धौलपुर में 109 फीसदी, सवाई माधोपुर में 95 फीसदी, टोंक में 98 फीसदी, नागौर में 80 फीसदी, जयपुर में 90 फीसदी तक ज्यादा बारिश हुई है. 

यह भी पढ़ें: 

Rajasthan Weather Update: कोटा, भरतपुर और उदयपुर में आज झमाझम बारिश का Alert