Rajasthan Weather Update: 27 मई को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम? कहीं भीषण लू तो कहीं शाम को मिलेगी राहत, जानें अपने जिले का हाल

राजस्थान में 27 मई को भीषण गर्मी पड़ने वाली है. इसलिए मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी कर बताया कि किस जिले में 27 मई को कैसा मौसन रहने वाला है.

NewsTak
राजस्थान में अब गर्मी की चेतावनी.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather Update 27 May: राजस्थान में मई का महीना खत्म होने के साथ ही गर्मी अपने रौद्र रूप में है. अगर आप 27 मई 2026 को घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये मौसम रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है. IMD के जयपुर के अनुसार, 27 मई को पूरे प्रदेश में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा. 

Read more!

पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में 'सीवियर हीटवेव' का अलर्ट जारी किया गया है, जहां पारा 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, इसी बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी दी है. प्रदेश के लोगों को झुलसाने वाली इस गर्मी से 27 मई की देर शाम या 28 मई से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने जा रहा है. आइए जानते हैं जिलेवार तरीके से कि 27 मई को आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा. 

1. पश्चिमी राजस्थान के जिले

जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर और जालौरपश्चिमी राजस्थान यानी मरुधरा का यह इलाका 27 मई को सबसे ज्यादा तपने वाला है. आईएमडी (IMD) ने इस पूरे बेल्ट के लिए 'भीषण लू' की चेतावनी जारी की है. 

बाड़मेर और जैसलमेर: इन सीमावर्ती जिलों में सूरज की किरणें आग बरसाएंगी. दिन का अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है. दोपहर के समय लू चलेंगी.  

बीकानेर और जोधपुर: जोधपुर में रातें भी गर्म रहने वाली हैं. दिन में तीखी धूप के साथ लू के थपेड़े बेहाल करेंगे. बीकानेर में भी पारा 44 से 45 डिग्री के पार बना रहेगा.  

2. राजधानी जयपुर और आसपास के जिले

अमूमन माना जाता है कि रेगिस्तानी जिलों में ज्यादा गर्मी होती है, लेकिन इस बार राजधानी जयपुर ने बाड़मेर-जोधपुर को भी पीछे छोड़ दिया है. 

जयपुर: राजधानी में 27 मई को सुबह से ही तेज धूप और भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान यानी रात का तापमान भी 30 डिग्री से ऊपर रहने के कारण रात में भी चैन नहीं मिलेगा. 

टोंक और अलवर: इन जिलों में भी हीटवेव का असर साफ दिखेगा. दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक सूरज के तेवर बेहद तल्ख रहेंगे. हालांकि, 27 मई की देर शाम से यहां आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं. 

कोटा: कोटा इस समय प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में शुमार है. 27 मई को भी कोटा में पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर जा सकता है. सुबह 8 बजे से ही गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी. 

उदयपुर : झीलों की नगरी में बाकी राजस्थान के मुकाबले तापमान थोड़ा कम (लगभग 41 डिग्री सेल्सियस) रहेगा, लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. 

चित्तौड़गढ़: यहां भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास दर्ज होने का अनुमान है, जिससे दिन के समय भारी तपन महसूस होगी. 

3. शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान

हर साल की तरह इस बार भी ये जिले भट्टी की तरह तप रहे हैं. 27 मई को यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा. पिलानी में भी पारा 44.5 डिग्री के आसपास रहने से भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा. 

शाम से मौसम में बदलाव: पश्चिमी विक्षोभ लाएगा राहतमौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, जो लोग इस झुलसाने वाली गर्मी से परेशान हैं, उनके लिए 27 मई की देर शाम से मौसम करवट ले सकता है. उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक नया वेस्टर्न डिसटर्वेंस एक्टिव हो रहा है. इसके असर से 27 मई की रात या 28 मई से धूल भरी आंधी चलने, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है. 

IMD की आम जनता को सलाह  मौसम विभाग ने 27 मई को भीषण लू के अलर्ट को देखते हुए लोगों से अपील की है कि वे दोपहर के समय बिना वजह घरों से बाहर न निकलें. 

ये भी पढ़ें: 'पापा मम्मी को हर रोज मारते थे, कहते थे कामवाली बाई तुम्हारी नई मम्मी बनेगी...' अनु मीना केस में अब बेटे ने किए रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे! देखें वीडियो

    follow google news