Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ओलावृष्टि और बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट, जानें 4 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में 4 फरवरी को जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी संभाग में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है. वहीं, हाड़ौती और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही के चलते ठंड का असर बना रहेगा.

Rajasthan weather
Rajasthan weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मावठ की बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग और ताजा रिपोर्ट के अनुसार 4 फरवरी तक राजस्थान के कई संभागों में बादलों की आवाजाही और कोहरे का जबरदस्त असर रहने वाला है.

Read more!

4 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

IMD के ताजा वीडियो रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है. जैसे-जैसे यह मौसमी सिस्टम आगे बढ़ेगा 4 फरवरी के आसपास राजस्थान के पूर्वी भागों में जबरदस्त कोहरे की चादर देखने को मिलेगी. 

विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर संभाग और भरतपुर संभाग में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. बारिश और ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठिठुरन बढ़ सकती है.

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

रिपोर्ट के मुताबिक 4 फरवरी तक राजस्थान के कई जिलों में मिला-जुला असर देखने को मिलेगा:

  • हाड़ौती और उदयपुर संभाग: कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ के साथ-साथ उदयपुर संभाग में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. इन इलाकों में कुछ स्थानों पर छिटपुट रिमझिम बारिश की संभावना बनी हुई है. 
  • पूर्वी राजस्थान: जयपुर, अलवर, दौसा, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर जैसे जिलों में भी मावठ की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. 
  • ओलावृष्टि का डर: हाड़ौती संभाग के कुछ हिस्सों में ओले गिरने जैसी गतिविधियां भी सामने आ सकती हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने का अंदेशा है. 

पश्चिमी राजस्थान में स्थिति

जहां एक तरफ पूर्वी राजस्थान में बादलों और बारिश का दौर है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. हालांकि, आने वाले दिनों में यहां भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीधे OMR शीट पर खेला कर 38 अभ्यर्थियों को दिलाई गई थी सरकारी नौकरी!

    follow google news