राजस्थान पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सीधे OMR शीट पर खेला कर 38 अभ्यर्थियों को दिलाई गई थी सरकारी नौकरी!
Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्तियों में बड़ा खुलासा हुआ है. पेपर लीक नहीं, बल्कि OMR शीट में सीधा खेल कर 38 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी दिलाई गई. SOG जांच में करोड़ों की डील, आउटसोर्स कंपनी की भूमिका और डेटा गायब करने की आशंका सामने आई है. विस्तार से जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

राजस्थान पेपर लीक केस में ओएमआर शीट से हुआ था खुलासा
राजस्थान पेपर लीक मामले में अब बड़े-बड़े खुलासे हो रहे है, जिससे की मामला अब पूरी तरह साफ हो रहा है. इसी कड़ी में एक नया खुलासा हुआ है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि OMR शीट पर ही सीधा खेल हो गया था और 38 अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से नौकरी दिलाई गई थी. इस खुलासे ने जांच एजेंसी SOG को भी हैरान कर दिया है. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और SOG हर एंगल से जांच कर रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.