Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. फरवरी का महीना शुरू होते ही प्रदेश में दो रंग देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार आज यानी 7 फरवरी को प्रदेशवासियों को सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड और दोपहर की तेज धूप का सामना करना पड़ेगा.
ADVERTISEMENT
प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में सर्दी के तेवर अब ढीले पड़ते नजर आ रहे हैं. बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और जोधपुर जैसे जिलों में दोपहर के समय गर्मी का एहसास होने लगा है. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ऐसा प्रतीत होने लगा है कि गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है. हालांकि इन क्षेत्रों में भी रात का तापमान अभी भी 12 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है जिससे रातें ठंडी बनी रहेंगी.
शेखावाटी और फतेहपुर में अभी भी ठिठुरन
एक तरफ जहां बाड़मेर तप रहा है वहीं दूसरी तरफ शेखावाटी अंचल (सीकर, चूरू, झुंझुनू) और फतेहपुर में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. उत्तर-पूर्वी राजस्थान में 7 फरवरी को भी कोहरे का असर देखा जा सकता है. भरतपुर संभाग में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.
अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही ठंडी उत्तरी हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं. इसके कारण जयपुर, पिलानी और अजमेर जैसे शहरों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. 7 फरवरी को अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम की ठिठुरन बनी रहेगी. राजधानी जयपुर में दिन का पारा 24-25 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: RBSE: राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के 2 पेपर के समय में हुआ बदलाव, जानें लेटेस्ट अपडेट
ADVERTISEMENT

