Rajasthan Monsoon: कहीं तूफानी हवाएं तो कहीं मूसलाधार बारिश, 7 जुलाई को जयपुर, कोटा समेत इन जिलों में बरसेंगे पानी, IMD का बड़ा अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

06 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 6 2026 4:56 PM)

राजस्थान में कल (7 जुलाई) मानसून पूरी तरह एक्टिव रहेगा, जिसके चलते कोटा और उदयपुर संभाग में मूसलाधार बारिश तो जोधपुर-जैसलमेर में तेज तूफानी हवाएं चलेंगी.

NewsTak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
Google CTA

मौसम विभाग के मुताबिक सावन की रंगत अब पूरे राजस्थान पर चढ़ने वाली है. बंगाल की खाड़ी में बने एक मौसमी सिस्टम की वजह से मानसून राजस्थान में पूरी तरह एक्टिव हो चुका है. आईएमडी (IMD) के अनुसार कल प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं भी चले सकती है. यानी लोगों तो गर्मी से तो राहत मिलेगी, लेकिन बिजली चमकने और तेज हवाओं के दौरान आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

Read more!

पूर्वी राजस्थान

जयपुर, अलवर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग वाले इलाकों के लिए मौसम विभाग ने खास चेतावनी जारी की है. यहां मानसून काफी मेहरबान है. वहीं कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी इन जिलों में कल बहुत भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में पानी भर सकता है. नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं, इसलिए जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें.

उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में भी अच्छी और भारी बारिश का अलर्ट है. बादलों की गड़गड़ाहट के साथ रुक-रुक कर तेज बौछारें गिरेंगी. वहीं सुहावने मौसम के कारण यहां के लोगों को उमस से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा. इसके अलावा जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक में कल का दिन बादलों के नाम रहेगा. रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश की बौछारें गिरेंगी। ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

अलवर, भरतपुर, सीकर और झुंझुनू के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की पूरी संभावना है. आकाशीय बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं इसलिए मौसम खराब होने पर खुले खेतों या पेड़ों के नीचे न रुकें.

पश्चिमी राजस्थान

जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर जैसे रेतीले इलाकों के लिए भी मौसम विभाग ने अच्छी खबर दी है. अमूमन सूखे रहने वाले इन इलाकों में भी इस बार मानसून की रफ्तार अच्छी है. जोधपुर, नागौर और पाली में कल 'भारी बारिश' का अनुमान जताया गया है. उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को कल राहत मिलने वाली है. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की पूरी उम्मीद है. इसके अलावा जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे रेगिस्तानी बेल्ट में कल तेज हवाओं का जोर रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं. धूल भरी आंधी के साथ-साथ कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में  मौसम पलटी मारेगा. बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे तापमान नीचे आएगा और मौसम खुशनुमा हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: बाड़मेर: जहां उगनी थी बाजरा-मूंग की फसल, वहां रातभर में बह गया क्रूड ऑयल, अब किसानों को मुआवजे में मिल रहे महज इतने रुपये!