Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें कब मिलेगी आंधी और बारिश से राहत

राजस्थान में गर्मी ने दिखाए तेवर, गंगानगर में पारा 43.7 डिग्री पार. मौसम विभाग (IMD Jaipur) ने 25 अप्रैल से लू और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. जानें कब होगी धूल भरी आंधी और हल्की बारिश, पढ़ें राजस्थान मौसम की पूरी जानकारी.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. मौसम केंद्र जयपुर (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में गंगानगर 43.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लू (Heat Wave) का प्रकोप बढ़ेगा. 

Read more!

45 डिग्री तक जा सकता है पारा 

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में भीषण हीटवेव चलने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रातें भी अब गर्म होने लगी हैं, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी. 

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ लाएगा बदलाव 

तपती गर्मी के बीच राहत की खबर यह है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में मौसम बदल सकता है. वहीं, 26 से 28 अप्रैल के दौरान राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में दोपहर के बाद मेघगर्जन, धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है. 

सावधानी बरतने की सलाह 

मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है. किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस बदलाव को देखते हुए अपनी फसलों का ध्यान रखें. 

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का 'तांडव' शुरू; पारा 42 पार, जानें कब मिलेगी राहत?
 

    follow google news