Rajasthan Weather update: 23 अप्रैल से चलेगी लू, पारा 42 डिग्री के पार, जानें अपने जिले का हाल

राजस्थान मौसम अपडेट: जयपुर मौसम केंद्र ने 23 अप्रैल से राज्य में लू (Heat Wave) चलने का अलर्ट जारी किया है. कोटा में पारा 42 डिग्री पहुंच गया है. जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी और गर्मी का हाल.

NewsTak
तस्वीर: ITG

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने ताजा अपडेट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि 23 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में उष्ण लहर यानी लू चलने की प्रबल संभावना जताई है.

Read more!

कोटा सबसे गर्म, पारे में होगी और बढ़ोतरी 

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है. हाड़ौती अंचल के कोटा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद गर्मी के तेवर और तीखे हो जाएंगे. 

23 अप्रैल से 'लू' का प्रकोप 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. 23 अप्रैल से प्रदेश के कुछ जिलों में 'हीट वेव' की शुरुआत होगी. इसके चलते दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. पश्चिमी राजस्थान के जिलों में इसका असर सबसे ज्यादा दिखने की उम्मीद है. 

मौसम विभाग की सलाह 

तापमान में बढ़ोतरी और लू की संभावना को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. गर्मी से बचने के लिए तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने और सूती कपड़े पहनने का सुझाव दिया गया है. आगामी दिनों में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से लू का असर और गहरा सकता है. 

Rajasthan Weather: अगले 24 घंटे भारी! राजस्थान के इन शहरों में चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
 

    follow google news