राजस्थान में आसमान से बरस रही 'आग': बाड़मेर में पारा 47 डिग्री के करीब, 5 संभागों में हीट वेव और आंधी का डबल अटैक, IMD ने जारी की चेतावनी

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग में हीट वेव और उष्ण रात्रि का अलर्ट जारी किया गया है. बाड़मेर में तापमान 46.8 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि कुछ इलाकों में आंधी और बूंदा-बंदी की भी संभावना है.

NewsTak
राजस्थान में गर्मी का सितम.

बृजेश उपाध्याय

follow google news

Rajasthan Weather news: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का सितम बढ़ता ही जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने की तरफ से जारी ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में पारा रिकॉर्ड स्तर को छू रहा है. बाड़मेर में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो राज्य में सर्वाधिक रहा. मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर, शेखावाटी, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भाग में अगले 48 घंटे में मौसम कर U टर्न हो सकता है. 12-13 मई को इन संभागों के जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. आसमान में बादल घिरने के साथ बूंदाबांदी को सकती है. यानी इन संभागों में आगामी 48 घंटों में गर्मी से कुछ राहत के आसार हैं. 

Read more!

जोधपुर और बीकानेर संभाग चलेगी प्रचंड लू

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी 4 से 5 दिनों तक जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में प्रचंड लू (Heatwave) चलने की प्रबल संभावना है. केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी झुलसाने वाली होंगी. विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए 'उष्ण रात्रि' (Warm Night) का अलर्ट जारी किया है, जिसका अर्थ है कि रात के न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से अधिक बढ़ोतरी देखी जाएगी.

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी बढ़ेगी तपिश 

कोटा और उदयपुर समेत दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के भागों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. यहां आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने का अनुमान है. कुछ स्थानों पर लू के थपेड़े जनजीवन को प्रभावित कर सकते हैं. 

आंधी और बूंदाबांदी की संभावना (Weather Twist) 

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर भी है. आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव दिख सकता है. 

  • प्रभावित क्षेत्र: बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भाग.
  • चेतावनी: इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. 
  • हल्की राहत: आंधी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. 

स्वास्थ्य विभाग की सलाह 

बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए विशेषज्ञों ने दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें. नींबू पानी, ग्लूकोज का सेवन करें और ज्यादा तला-भुना मसालेदार खाना खाने की बजाय सुपाच्य भोजन करें ताकि डिहाइड्रेशन न हो. 

RPSC Paper Leak: 60 लाख की डील और 'ऊपर' तक पैसा... बाबूलाल कटारा गिरफ्तारी के बाद अब SOG ने किया ये बड़ा खुलासा
 

    follow google news