Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बारिश का दौर खत्म, अब भीषण गर्मी और हीटवेव की एंट्री! जानें मौसम विभाग का नया अपडेट

Rajasthan Weather Update: राज्य में बारिश और ओलावृष्टि का दौर खत्म होने के बाद अब भीषण गर्मी और हीटवेव की एंट्री होने जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है. जानिए मौसम का पूरा अपडेट और किसान के लिए क्या है सलाह.

Rajasthan Weather Update
Rajasthan Weather Update

आंचल गुप्ता

follow google news

राजस्थान में पिछले कई दिनों से जारी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला अब थमने वाला है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ रहा है. इसके साथ ही राजस्थान में एक बार फिर भीषण गर्मी की वापसी होने जा रही है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

Read more!

पिछले 24 घंटों में कहां कितनी हुई बारिश?

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा बारिश फलौदी में 42.2 एमएम रिकॉर्ड की गई, जबकि अनूपगढ़ में 32 एमएम बारिश हुई. जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में भी अच्छी बारिश देखने को मिली. वहीं, पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. इस बेमौसम बारिश के पीछे एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी को मुख्य कारण बताया गया है.

आज से कमजोर पड़ेगा सिस्टम, 9 अप्रैल से साफ होगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 8 अप्रैल से बारिश का सिस्टम कमजोर होना शुरू हो जाएगा. हालांकि, भरतपुर संभाग और उसके आसपास के इलाकों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. लेकिन 9 अप्रैल से अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा. पिछले करीब 15-20 दिनों से सक्रिय रहे पश्चिमी विक्षोभों से अब प्रदेशवासियों को राहत मिलेगी.

तापमान में 5 डिग्री तक की होगी बढ़ोतरी

बारिश का खेल खत्म होते ही राजस्थान में अब गर्मी अपने तेवर दिखाएगी. 10 अप्रैल से तापमान में तेजी से इजाफा होना शुरू होगा. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. वर्तमान में जो तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, वह जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. यानी अब प्रदेश में 'हीटवेव' (Heatwave) जैसी स्थिति बनने की आशंका है.

किसानों और आम जनता के लिए सलाह

9 अप्रैल के बाद मौसम सूखा रहने के कारण अब खेती-किसानी से जुड़े कार्यों में तेजी आ सकती है. हालांकि, अचानक बढ़ती गर्मी सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है, इसलिए विभाग ने दोपहर के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है. कुल मिलाकर अब राजस्थान में सुहावने मौसम की विदाई हो रही है और तपती धूप का दौर शुरू होने जा रहा है.

यहां देखें वीडियो

कौन हैं IPS माधव उपाध्याय? जो भीलवाड़ा में अपनी पहली ही पोस्टिंग में फंस गए! क्या है मामला

    follow google news