कौन हैं IPS माधव उपाध्याय? जो भीलवाड़ा में अपनी पहली ही पोस्टिंग में फंस गए! क्या है मामला

भीलवाड़ा में अवैध खनन से जुड़ी वसूली करने वाली गैंग का खुलासा हुआ है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सरगना ने विधायक से संबंध का दावा किया, जिसे नकार दिया गया. मामले में एक आईपीएस अधिकारी पर भी जांच चल रही है. पुलिस गहराई से जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

ips madhav upadhyay
ips madhav upadhyay
google news

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन से जुड़ी वसूली का बड़ा मामला सामने आया है. कोटड़ी थाना क्षेत्र में सक्रिय एक गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि यह गैंग खनन कारोबारियों से हर महीने जबरन वसूली करता था और धमकी देकर अपना नेटवर्क चला रहा था.