Rajasthan Weather Alert: जयपुर, टोंक, दौसा समेत कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का डबल अटैक! जयपुर के सांभर में बारिश के बाद आज रात तक फिर कई जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट. 16 मई से पश्चिमी राजस्थान में तीव्र 'हीट वेव' का दौर शुरू होने वाला है. जानिए मौसम विभाग का पूरा अलर्ट.

NewsTak
राजस्थान के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Jaipur weather news : राजस्थान में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां पिछले 24 घंटों में राजधानी जयपुर समेत कुछ इलाकों में मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी, लू (Heat Wave) और 'उष्ण रात्रि' (गर्म रातें) का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक आगामी दिनों के लिए नया पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कई हिस्सों में तीव्र हीट वेव की चेतावनी दी है.

Read more!

मौसम विभाग की तात्कालिक चेतावनी के मुताबिक आगामी 3 घंटों में जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, दौसा, करौली जिले में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं जिनकी गति 30-40 किमी प्रति घंटे की हो सकती हैं, साथ ही हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक मेघगर्जना के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें नहीं तो आकाशीय बिजली गिरने की आशंका हो सकती है. 

पिछले 24 घंटों का हाल: सांभर में सबसे ज्यादा बारिश, फलोदी सबसे गर्म

  • मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन और तेज आंधी के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है. 
  • सबसे ज्यादा बारिश: जयपुर के सांभर में सर्वाधिक 13.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. 
  • सबसे गर्म इलाका: पश्चिमी राजस्थान में सूरज के तीखे तेवरों के बीच फलोदी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 
  • सबसे कम तापमान: राज्य में सबसे न्यूनतम तापमान सीकर में 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा. 

अगले 48 घंटों में तापमान का उतार-चढ़ाव 

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आगामी 48 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. हालांकि, राहत का यह दौर बहुत छोटा होगा क्योंकि 16 मई से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. 

16 मई से शुरू होगा 'तीव्र हीट वेव' का नया दौर 

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि 16 मई से पश्चिमी राजस्थान में तीव्र हीट वेव (Severe Heat Wave) का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा, दक्षिण-पूर्वी भागों में भी आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज किया जा सकता है और इन क्षेत्रों में भी 16 मई से लू चलने के आसार हैं. 

15 से 17 मई तक आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट 

  • मौसम विभाग ने 15 से 17 मई के दौरान राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है. 
  • बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन हो सकता है. 
  • इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है. 

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटेगी 'लू', 16 मई से चढ़ेगा पारा; पश्चिमी राजस्थान में 'तीव्र हीटवेव' का अलर्ट
 

    follow google news