राजस्थान में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू! बाड़मेर में पारा 36 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने दी अगले एक हफ्ते की बड़ी चेतावनी

राजस्थान में मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी का सितम! बाड़मेर में पारा 36.5 डिग्री के पार पहुंचा. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की चेतावनी दी है.

NewsTak
राजस्थान में चढ़ने लगा पारा.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है और अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है.  

Read more!

वर्तमान में बाड़मेर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका बना हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 4.5 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है.

अरब सागर के ऊपर बना एक 'एंटी साइक्लोनिक फ्लो'

गुजरात और अरब सागर के ऊपर बने एक 'एंटी साइक्लोनिक फ्लो' (Anti Cyclonic Flow) के कारण मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों में बाड़मेर और आसपास के इलाकों में पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है.  

कुल मिलाकर, राजस्थान में समय से पहले ही भीषण गर्मी की दस्तक हो गई है, जिससे लोगों को अभी से चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है. पिछले 24 घंटो के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर दर्ज किए जा रहे हैं, अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान अलवर में 12.2 डिग्री दर्ज किया गया. 

चूरू के रतनगढ़ में RTO इंस्पेक्टर की 'गुंडागर्दी', बीच सड़क ट्रक ड्राइवर को पीटा और आंख चोटिल कर दी, Viral video शेयर कर भड़के हनुमान बेनीवाल
 

    follow google news