Rajasthan Weather Today: राजस्थान के मौसम में इन दिनों मौसम का अलग रंग देखने को मिल रहा है. यहां प्रदेश का एक हिस्सा भीषण गर्मी और तपा देने वाली लू की चपेट में है तो वहीं दूसरे हिस्से में आसमान से बरसती राहत की बूंदें मौसम को सुहाना बना रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार 9 जून को लेकर राज्य के कई जिलों में डबल अलर्ट जारी किया है. इसमें में एक तरफ तो धूलभरी आंधी और बदलाें के गरजने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. वहीं दूसरी तरफ सूर्यदेव का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है.
ADVERTISEMENT
राजस्थान में 9 जून को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 जून को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में आएगी, लेकिन पूर्वी राजस्थान के कोटा और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं बादल गरजने, बिजली चमकने और झोंकेदार तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है. IMD के मुताबिक 9 जून को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा और कोटपुतली-बहरोड़ जिलों में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना है. ऐसे इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके उलट पश्चिमी राजस्थान का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा, जिससे वहां के निवासियों को उमस और तपिश का सामना करना पड़ सकता है.
आने वाले दिनों में राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान के आगामी दिनों के मौसम की बात करें तो 10 जून से मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 11 जून से राज्य के कुछ भागों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में दोबारा तेजी आएगी. यहां 10 जून को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों में हल्की वर्षा की संभावना है, वहीं 11 और 12 जून को इसका दायरा बढ़ जाएगा. 11-12 जून को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में तेज आंधी-तूफान (50-60 KMPH) के साथ बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान चूरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन और सीकर जैसे जिलों में भी आंधी और आकाशीय बिजली के चमकने की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में फिर से गिरावट आएगी और झुलसाती गर्मी से राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें: बाड़मेर में ऐसा क्या हुआ कि मुंह पर कपड़ा बांधकर पूर्व विधायक मेवाराम जैन के पास गुस्से में पहुंचीं लड़कियां
ADVERTISEMENT


