Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, 17 मार्च को इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

राजस्थान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 मार्च को बीकानेर, शेखावाटी और उत्तरी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश और आंधी की संभावना है. फसलों की कटाई के समय हो रहे इस मौसमी बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, जबकि दक्षिणी हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों का डेरा जमा हुआ है. मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं.

Read more!

17 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी भागों में 17 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. विशेष रूप से बीकानेर संभाग और शेखावाटी अंचल (सीकर, झुंझुनू) में बादलों की आवाजाही तेज रहेगी. इसके साथ ही श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के इलाकों में भी मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. 17 मार्च को भी इन क्षेत्रों में छिटपुट बारिश और धूल भरी आंधी चलने की संभावना बनी रहेगी.

किसानों की बढ़ी चिंता

वर्तमान में रबी की फसल की कटाई का समय है. ऐसे में अचानक मौसम का बदलना और बारिश की आहट किसान भाइयों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. हालांकि, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ क्षेत्रों में सिस्टम का प्रभाव उम्मीद से थोड़ा कम रह सकता है, जो फसलों के लिहाज से राहत की खबर हो सकती है.

संभागवार स्थिति

  • जयपुर संभाग: राजधानी जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर और डीग के आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी 
  • हाड़ौती और उदयपुर संभाग: कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ के साथ-साथ उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.
  • पश्चिमी राजस्थान: जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी के सीमावर्ती इलाकों में हल्के बादलों के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी देखी जा सकती है

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 60 की उम्र में इश्क फिर शादी? मानवेंद्र सिंह जसोल की 'लव स्टोरी' ने राजस्थान की राजनीति में मचाया तूफान!

    follow google news