Rajasthan Board 10th Results 2026: घोषित हो गए 10वीं के नतीजे, ऐसे चेक करें रिजल्ट और डाउनलोड करें मार्कशीट

Rajasthan (RBSE) Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. अब छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. जानिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और डायरेक्ट लिंक की पूरी जानकारी.

Rajasthan Board 10th Results 2026
Rajasthan Board 10th Results 2026

संदीप कुमार

follow google news

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड (RBSE ) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर से आज यानी 24 मार्च 2026 को दोपहर 1  बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे जारी किए. इस बार राजस्थान में दसवीं में  94.23 % से अधिक बच्चों को एग्जाम में सफलता मिली है. इस बार फिर दसवीं के नतीजों में छात्राओं ने मारी बाजी है. बोर्ड के अनुसार इस बार छात्राओं का सफलता प्रतिशत 94.20 और छात्रो का सफलता प्रतिशत 93.63 रहा.आपको बता दें 2025-26 में राजस्थान में 1066561 स्टूडेट्स ने 10वीं का एग्जाम दिया था. 

Read more!

इस खबर जानिए कैसे आसान तरीके से अपना रिजल्ट देखें और कहां से अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें (Rajasthan Board 10th Marksheet Download) प्रिंट कर सकेंगे.

RBSE Result Kaise Dekhe: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

स्टेप 1 - सबसे पहले आप बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं, जो नीचे दी गई है

स्टेप 2 - इसके बाद Secondary Exam Result 2026 पर क्लिक करें

स्टेप 3 - अब नया पेज खुलने के बाद अपना रोल नंबर डाकर सब्मिट करें

स्टेप 4 - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा

स्टेप 5 - अब भविष्य के लिए मर्कशीट को डाउनलोड कर रख लें

राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट

RBSE 10th Result Official Website: - https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

10 लाख से ज्यादा छात्रों ने दिया था एग्जाम

आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड के 10वीं के एग्जाम 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे. इसमें प्रदेश भर से लगभग 10 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. बात दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा के खत्म होने के 24 दिनों के अंदर ही नतीजे जारी करेगा. इसका उद्देश्य 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र की पढ़ाई को समय पर शुरू करना है.

यह भी पढ़ें:

    follow google news