RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज, फटाफट यहां देखें नतीजे और डाउनलोड करें मार्कशीट

Rajasthan Board 10th Result: राजस्थान बोर्ड आज दोपहर 1 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर इतिहास रचने वाला है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर से नतीजे घोषित करेंगे. ऐसे में जानिए कैसे आप सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

RBSE 10th Class Result 2026
RBSE 10th Class Result 2026

संदीप कुमार

follow google news

RBSE 10th Class Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. बोर्ड आज यानी 24 मार्च को दोपहर 1:00 बजे राजस्थान की दसवीं कक्षा के नतीजे जारी होंगे. इसके लिए सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जानकारी के अनुसार आज दोपहर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर में बोर्ड के ऑफिस से रिजल्ट को जारी करेंगे. इस दौरान मौके पर कई बोर्ड के कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. ऐसे में इस खबर में हम आपको वो आसान तरीके और वेबसाइट बताएंगे जहां से आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे और उसे डाउनलोड कर मार्कशीट (Rajasthan Board 10th Marksheet Download) प्रिंट कर सकेंगे. ्र

Read more!

RBSE 10th Result 2026: जानें कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

स्टेप 1 - सबसे पहले आप बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं, जो नीचे दी गई है

स्टेप 2 - इसके बाद Secondary Exam Result 2026 पर क्लिक करें

स्टेप 3 - अब नया पेज खुलने के बाद अपना रोल नंबर डाकर सब्मिट करें

स्टेप 4 - स्क्रीन पर आपका रिजल्ट सामने आ जाएगा 

स्टेप 5 - अब भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट कर लें

यहां देखें राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट

RBSE 10th Result Official Website: - https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/

10 लाख से ज्यादा छात्रों की किस्मत का फैसला

आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड के 10वीं के एग्जाम 12 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित किए गए थे. इसमें प्रदेश भर से लगभग 10 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. बात दें कि इस बार बोर्ड परीक्षा के खत्म होने के 24 दिनों के अंदर ही नतीजे जारी करेगा. इसका उद्देश्य 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए सत्र की पढ़ाई को समय पर शुरू करना है.

यह भी पढ़ें:

    follow google news