RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. आज 31 मार्च को बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है. इस दरौन आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए हैं. राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बोर्ड के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर रिजल्ट का लिंक लाइव किया. अब छात्र बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
RBSE 12th result : रोल नंबर से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
ऐसे में अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है. चलिए आपको स्टेप बाय स्टेप बताते है कि कैस चेक करें अपना रिजल्ट
स्टेप -1 सबसे पहले आपको राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा
स्टेप -2 अब होमपेज पर आपको रिजल्ट्स का लिंक दिखाई देगा
स्टेप -3 इस पर क्लिक करते ही आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 का विकल्प मिलेगा.
स्टेप -4 वहां दिए गए बॉक्स में अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करें
स्टेप -5 अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
RBSE 12th result link: इस वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट
RBSE result official website: https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/
वेबसाइट से डाउनलोड करें मार्कशीट
रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी छात्र-छात्राएं वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट आपको तुरंत अपने नंबरों और पासिंग स्टेटस की जानकारी देने के लिए जारी की गई है.
राजस्थान बोर्ड ने बनाया नतीजों का नया रिकॉर्ड
इस साल राजस्थान बोर्ड ने समय से पहले रिजल्ट जारी करके एक नया इतिहास रच दिया है. बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 24 मार्च को ही घोषित कर दिए थे और अब 31 मार्च को 12वीं के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं. राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब मार्च के महीने में ही बोर्ड परीक्षाओं के सभी नतीजे सामने आ गए हैं.
ADVERTISEMENT


