RBSE 12th topper Marksheet: RBSE 12वीं टॉपर ऋषिता की मार्कशीट आई सामने, 4 सब्जेक्ट में पूरे नंबर मिले, मार्कशीट देख चौंक जाएंगे

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन सीकर की ऋषिता ने 99.80 प्रतिशत अंक लाकर सभी को चौंका दिया है. चार विषयों में पूरे 100 नंबर हासिल कर उन्होंने इतिहास रच दिया है. उनकी मार्कशीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

RBSE 12th Result 2026
RBSE 12th Result 2026

सुशील कुमार जोशी

follow google news

RBSE 12th topper 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने साल 2026 की 12वीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने एक साथ साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम्स के नतीजे घोषित किए हैं. इस बार के रिजल्ट में बेटियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है. परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इन्हीं में एक हैं सीकर की ऋषिता जिन्होंने इस रिजल्ट में 99% नंबर लाकर इतिहास रचा है. इस बीच अब उनकी मार्कशीट समाने आई है. इसमें उन्हें कई सब्जेक्ट्स में 100 में से 100 नंबर मिले हैं.

Read more!

देखें ऋषिता को किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले

ब्राइट चिल्ड्रन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा ऋषिता का साइंस में कुल प्रतिशत 99.80 रहा है. उन्हें 500 में से 499 नंबर हासिल किए हैं. उन्होंने 4 सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर मिले हैं. नीचे देखिए उनके हर सब्जेक्ट के नंबर.

  • इंग्लिश - 100
  • फिजिक्स - 100
  • केमिस्ट्री - 100
  • मैथ्स - 100
  • हिंदी - 99

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दी जानकारी

परिणामों की घोषणा करते समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ बोर्ड के प्रशासक और सचिव भी मौजूद रहे. शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस साल प्रथम श्रेणी में 1,46,644 छात्र और 98,736 छात्राओं ने परीक्षा पास की है. उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

साइंस और कॉमर्स का पास प्रतिशत

इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का कुल रिजल्ट 96.80 फीसदी रहा है. साइंस स्ट्रीम में 2,81,299 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं कॉमर्स वर्ग की बात करें तो इसमें 30,580 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. कॉमर्स में प्रथम श्रेणी में 1,976 छात्र और 8,096 छात्राओं ने सफलता पाई है. आर्ट्स संकाय का पासिंग प्रतिशत इस साल 97.54 फीसदी दर्ज किया गया है.

ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

जो छात्र अपनी मार्कशीट और रिजल्ट देखना चाहते हैं वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जा सकते हैं. वेबसाइट के होम पेज पर 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा. छात्र भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: RBSE 12th Result: रिजल्ट आने से पहले बीमारी ने ले ली होनहार निकिता की जान, 93 फीसदी अंक पाने वाली बेटी की किताबें निहार रो पड़ी मां

    follow google news