RPSC रिजल्ट में बड़ा उलटफेर: पंजाबी में एक भी पास नहीं, जानिए क्यों अयोग्य घोषित हुए 14 उम्मीदवार

चंद्रशेखर शर्मा

• 04:56 PM • 01 Sep 2026

RPSC की स्कूल व्याख्याता परीक्षा 2025 में पंजाबी विषय का एक भी अभ्यर्थी पास नहीं हो सका, जबकि OMR शीट में गलती करने के कारण 14 उम्मीदवार अयोग्य घोषित किए गए. वहीं आयोग ने होम साइंस की प्रोविजनल लिस्ट और मेडिकल विभाग के लिए सहायक आचार्य भर्ती की मुख्य चयन सूची जारी कर दी है.

RPSC result
RPSC result
Google CTA

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हाल ही में हुई कई भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी किए हैं. इन नतीजों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली खबर पंजाबी विषय से आई है, जहां एक भी उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर पाया.

Read more!

पंजाबी विषय में कोई भी पास नहीं हुआ

स्कूल शिक्षा विभाग की प्राध्यापक एवं कोच परीक्षा 2025 के परिणाम में पंजाबी विषय का प्रदर्शन काफी खराब रहा. आयोग के नियमों के मुताबिक परीक्षा पास करने के लिए जो न्यूनतम अंक (कट-ऑफ) चाहिए थे, उतने नंबर एक भी छात्र नहीं ला सका. यानी इस विषय में सभी अभ्यर्थी फेल हो गए.

OMR शीट की एक गलती पड़ी भारी, 14 उम्मीदवार अयोग्य

परीक्षा में कम नंबर आने के अलावा कई छात्रों ने OMR शीट भरने में भी बड़ी लापरवाही की. RPSC के नए नियम के अनुसार, अगर कोई अभ्यर्थी OMR शीट में 10% से ज्यादा सवालों में 5 विकल्पों में से किसी को भी नहीं भरता (खाली छोड़ देता है), तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

इस नियम के तहत आयोग ने 14 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर (अयोग्य) कर दिया है:

  • पंजाबी विषय: 3 अभ्यर्थी
  • होम साइंस विषय: 11 अभ्यर्थी
  • होम साइंस: 6 अभ्यर्थी अस्थायी रूप से चुने गए

आयोग ने होम साइंस विषय के लिए विचारित सूची (Provisional List) जारी कर दी है. इसमें 6 अभ्यर्थियों को अस्थायी तौर पर शामिल किया गया है. इन 6 अभ्यर्थियों को 4 सितंबर से 10 सितंबर के बीच अपनी SSO ID के जरिए रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरना होगा.

इसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा तय तारीख और जगह पर अपने असली डॉक्युमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी के साथ वेरिफिकेशन के लिए पहुंचना होगा. ऐसा न करने पर उनका सिलेक्शन रद्द कर दिया जाएगा.

मेडिकल विभाग: 21 डॉक्टरों का हुआ चयन

इसके अलावा, आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 (सुपर स्पेशियलिटी) की फाइनल लिस्ट भी जारी कर दी है. लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर कुल 21 उम्मीदवारों को सफलता मिली है:

  • न्यूरो सर्जरी: 13 अभ्यर्थी
  • सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी: 8 अभ्यर्थी

ये भी पढ़ें: NEET PG 2026: जयपुर में बिजली गुल होने से परीक्षा रद्द, अब इस दिन फिर होगा एग्जाम