'पहले नोटबंदी हुई, अब वोटबंदी हो रही': सचिन पायलट का केंद्र और चुनाव आयोग पर करारा हमला, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

न्यूज तक डेस्क

• 11:08 AM • 08 Oct 2026

सचिन पायलट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर 'नोटबंदी' के बाद 'वोटबंदी' करने का आरोप लगाते हुए लोकतंत्र को कमजोर करने की बात कही है. उन्होंने दावा किया कि आगामी पंचायत चुनावों में कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़कर बीजेपी को करारी शिकस्त देगी.

सचिन पायलट
सचिन पायलट
Google CTA

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सचिन पायलट ने कहा कि देश में पहले नोटबंदी की गई थी और अब 'वोटबंदी' की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के रूप में चुनाव आयोग के प्रति लोगों का भरोसा लगातार कम हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को करारी शिकस्त देने का दावा किया है.

Read more!

लोकतंत्र में वोट का अधिकार सबसे बड़ा: पायलट

सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक का सबसे बड़ा हथियार उसका वोट देने का अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि संस्थाओं और धनबल के दम पर जनमत को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा, "विपक्षी दलों और जनप्रतिनिधियों के साथ जिस तरह का रवैया अपनाया जा रहा है, वह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. एक-एक सांसद लाखों मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन उनकी बात तक नहीं सुनी जा रही."

पंचायत चुनाव में बीजेपी को हराएंगे

आगामी पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों पर बोलते हुए सचिन पायलट ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में बीजेपी को कड़ा मुकाबला मिला था और अब पंचायत चुनावों में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी. कांग्रेस पार्टी इन चुनावों में साफ-सुथरी छवि वाले युवाओं और मेहनती कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देकर उम्मीदवार बनाएगी.

वोटों की चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेंगे

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वोटों की गड़बड़ी और बेईमानी के हर प्रयास का पर्दाफाश किया जाएगा. कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज बुलंद रखेंगे.

ये भी पढ़ें: अजमेर: महिला कैदियों को जेल से बाहर निकालकर घर ले जाती थीं जेलर दिव्या चौधरी ? कोटा में गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया ये मामला