अग्निवीर सैनिक पर गंभीर आरोप, छात्रा के गैंगरेप में शामिल होकर ड्यूटी पर पहुंचा, सेना की मदद से पकड़ा गया

Himanshu Sharma

31 Jul 2024 (अपडेटेड: Jul 31 2024 5:39 PM)

मामला अलवर के कठूमर थाना इलाके का है. यहां 22 जुलाई को 12वीं की छात्रा ने मामला दर्ज कराया. पीड़िता का आरोप है कि उसकी दोस्त के रिश्तेदार ने फोन कर उसे घर बुलाया. वहां जाने के बाद वो बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया. वहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे.

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
Google CTA

अलवर (Alwar crime news) जिले के कठूमर में 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप (gang rape) का मामला सामने आया है. गैंगरेप का मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि अग्निवीर सैनिक है. आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ड्यूटी पर पहुंचा. जब पुलिस की जांच में उसका नाम सामने आया तब पुलिस ने सेना से संपर्क किया. सेना की मदद से आरोपी भावेश को उत्तराखंड से पकड़ा गया. आरोपी भावेश को पकड़ने के लिए एक टीम उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है.

Read more!

मामला अलवर के कठूमर थाना इलाके का है. यहां 22 जुलाई को 12वीं की छात्रा ने मामला दर्ज कराया. पीड़िता का आरोप है कि उसकी दोस्त के रिश्तेदार ने फोन कर उसे घर बुलाया. वहां जाने के बाद वो बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया. वहां उसके दोस्त पहले से मौजूद थे. सभी ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी. सभी ने छात्रा का गैंगरेप किया. इसके बाद आरोपी पीड़िता के परिजनों पर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाने लगे.  

इन सबसे परेशान होकर पीड़िता ने सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM bhajan lal sharma) को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई. लेटर लिखे जाने के बाद मामला मीडिया में आया. इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में मुख्य आरोपी भावेश फरार था. भावेश हाल ही में आग्निपथ योजना के तहत सेना में अग्निवीर बना था. आरोप है कि वो घटना को अंजाम देने के बाद ड्यूटी पर चला गया. 

सेना की मदद से पकड़ा गया आरोपी

अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही इस संबंध में सेना के अधिकारियों से संपर्क किया गया. सेना के अधिकारियों की मदद से भावेश पकड़ा गया है. भावेश को सेना के अधिकारियों ने उत्तराखंड में पकड़ा है. घटना को अंजाम देने के बाद वो ड्यूटी पर चला गया था. भावेश को गिरफ्तार करने के लिए अलवर पुलिस उत्तराखंड के लिए रवाना हो चुकी है. अलवर एसपी ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद सेना को मामले की रिपोर्ट भेजी जाएगी और उसके बाद भावेश के खिलाफ सेना की तरफ से एक्शन लिया जाएगा. एसपी ने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

आरोपी दे रहे थे ये धमकी

घटना में आरोपी प्रदेश सरकार में एक मंत्री के नाम पर धमकी देकर पीड़िता पर दबाव बना रहे थे. पीड़िता ने अपने पत्र में लिखा था कि आरोपी ने कहा की पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है. मंत्री उनके रिश्तेदार हैं, वो उनके घर आते हैं. इसके बाद परेशान पीड़िता ने मामले में एसपी को लिखित शिकायत देकर मदद की गुहार लगाई  थी. पीड़िता ने अपने पत्र में कहा था कि अगर उसको न्याय नहीं मिलेगा तो वो आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगी.