दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बना काली करतूतों का अड्डा! देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Smuggling on Delhi Mumbai Expressway: सफर आसान बनाने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) तैयार किया गया था. लेकिन यह एक्सप्रेसवे अब खुलेआम तस्करी हो रही है. हाल ही में अलवर पुलिस ने एक टोल से 63 लाख रुपए की शराब जब्त की है. यह शराब पंजाब से राजस्थान (rajasthan news) लाई जा रही थी. […]

NewsTak

Himanshu Sharma

follow google news

Smuggling on Delhi Mumbai Expressway: सफर आसान बनाने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) तैयार किया गया था. लेकिन यह एक्सप्रेसवे अब खुलेआम तस्करी हो रही है. हाल ही में अलवर पुलिस ने एक टोल से 63 लाख रुपए की शराब जब्त की है. यह शराब पंजाब से राजस्थान (rajasthan news) लाई जा रही थी. इस ट्रक में महंगी ब्रांड की 25 हजार बोतल भरी हुई थी. ट्रक चालक के पास फर्जी बिल्टी और फर्जी बिल मिला है. पुलिस ने शराब को जब्त करके इस मामले में चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!

पुलिस के मुताबिक तस्कर अपने काले कारनामों को अंजाम देने के लिए एक्सप्रेसवे की मदद लेते हैं. सिर्फ शराब ही नहीं, बल्कि कई अन्य सामानों की तस्करी भी इसी एक्सप्रेसवे से हो रही है.

यूपी के एक ट्रक को पकड़ा, फिर हुआ खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब चुरु एसपी को एक बड़े ट्रक में भारी मात्रा में शराब आने की सूचना मिली. जिसके बाद चुरु पुलिस ने मामले की सूचना अलवर पुलिस को दी. अलवर के बड़ौदा में थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू की. इसी दौरान एक यूपी की नंबर प्लेट का एक ट्रक में जांच के दौरान 25 हजार शराब की बोतल मिली. पुलिस ने ट्रक के चालक राकेश से शराब संबंधित दस्तावेज मांगे. चालक ने बिल, बिल्टी सहित अन्य दस्तावेज दिए. लेकिन जांच पड़ताल में सभी फर्जी व गलत पाए गए. इसके बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया और ट्रक और शराब को जप्त कर लिया.

    follow google news