‘फोटो पर माला टक जाएगी. हमें टिकट कब मिलेगा’, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सहप्रभारी अमृता धवन को सुनाई खरी-खोटी

Rajasthan Election: कांग्रेस में चल रहे टिकट घमासान के बीच कांग्रेसियों (Rajasthan Election) का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दिल्ली पहुंचे कांग्रेसी नेता प्रदेश से प्रभारी अमृता धवन (Amrita Dhawan) से बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा की पार्टी की सेवा […]

'फोटो पर माला टक जाएगी. हमें टिकट कब मिलेगा?', कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सहप्रभारी अमृता धवन को
'फोटो पर माला टक जाएगी. हमें टिकट कब मिलेगा?', कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सहप्रभारी अमृता धवन को

Himanshu Sharma

follow google news

Rajasthan Election: कांग्रेस में चल रहे टिकट घमासान के बीच कांग्रेसियों (Rajasthan Election) का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दिल्ली पहुंचे कांग्रेसी नेता प्रदेश से प्रभारी अमृता धवन (Amrita Dhawan) से बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा की पार्टी की सेवा करते हुए उम्र निकल गई और थोड़े दिनों में उनकी फोटो पर माला चढ़ जाएगी. ऐसे में पार्टी उनको टिकट कब देगी. कांग्रेस-भाजपा दोनों ही पार्टियों में दावेदारों की संख्या ज्यादा है. भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. तो कांग्रेस में प्रत्याशियों की सूची आने से पहले ही कार्यकर्ताओं में घमासान का सिलसिला जारी है.

Read more!

टिकट के लिए कांग्रेसी नेता लगातार दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं. जयपुर की मालवीय नगर सीट से टिकट मांग रहे दावेदारों ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रदेश प्रभारी अमृता धवन से मुलाकात की. इस दौरान दिल्ली के बंगला नंबर 15 में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही थी और बाहर मालवीय नगर के दावेदारों ने हंगामा कर दिया. विरोध करने वालों में राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा, विप्र बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव कमल शर्मा, पीसीसी उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष कृष्ण कुमार, एआईसीसी मेंबर वेद प्रकाश शर्मा और पीसीसी के पूर्व सचिव संगीता गर्ग समेत करीब 70 से ज्यादा लोग शामिल थे. इन लोगों ने जमकर हंगामा के बीच अमृता धवन को खरी खोटी सुनाई.

‘हमारी उम्र 22 साल थी और अब 52 साल की हो चुकी’

ये नेता पिछले 30 साल से मालवीय नगर में सक्रिय हैं. उसके बावजूद भी टिकट के लिए परेशान हो रहे हैं. महेश शर्मा ने कहा कब तक इन्हीं की चलती रहेगी. क्या हम में से कोई योग्य नहीं है क्या. इस दौरान संगीता गर्ग ने कहा पावर सेंट्रलाइज कर दी गई है. पार्षदों की पावर छीन ली गई हैं. ऐसे में लोग कैसे उनके साथ लगेंगे व क्षेत्र में विकास कैसे होगा. कांग्रेस मजबूत कैसे होगी. जबकि कमल शर्मा ने कहा कि हम पार्टी से जुड़े थे. उस समय हमारी उम्र 22 साल थी और अब 52 साल की हो चुके हैं. थोड़े दिनों में हमारी फोटो पर माला टक जाएगी. ऐसे में पार्टी हमें कब टिकट देगी. तो वहां मौजूद राजीव अरोड़ा ने कहा कि पिछली बार हमें 25000 से जीत दर्ज करनी चाहिए थी. भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी थी.

सर्व के आधार पर मिलेगा टिकट

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की सर्वे के आधार पर टिकट का वितरण होगा. राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से भी सर्वे करवाया गया है. इसमें वो सीट शामिल हैं. जो लंबे समय से भाजपा के कब्जे में रही या पिछली बार कांग्रेस बड़ी मुश्किल से उन सीटों पर जीत दर्ज कर पाई. इसमें जयपुर की हवा महल, किशनपुर, बगरू व झोटवाड़ा विधानसभा सीट शामिल है. ऐसे में कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान का सिलसिला लगातार जारी है व कांग्रेसी नेताओं का विरोध तेजी से बढ़ रहा है. पार्टी आला कमान की तरफ से मीटिंग का दौर जारी है.

    follow google news