टोंक: प्रेमिका संग की थी कोर्ट मैरिज, परिजनों ने दूसरी जगह ब्याहा तो टंकी पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

न्यूज तक डेस्क

• 01:39 PM • 04 Aug 2026

टोंक में एक युवक अपनी प्रेमिका को वापस पाने की मांग को लेकर करीब 4 घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ा रहा, जिससे बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस और परिजनों की समझाइश के बाद वह नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

टोंक में हाई वोल्टेज ड्रामा
टोंक में हाई वोल्टेज ड्रामा
Google CTA

राजस्थान के टोंक जिले में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका (कथित पत्नी) को वापस पाने की मांग को लेकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया. लगभग 4 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोगों की सांसें अटकाए रखीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सुपरहिट फिल्म 'शोले' के वीरू वाले आइकॉनिक सीन से जोड़कर देख रहे हैं.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, टोंक जिले के अलीगढ़ कस्बे का रहने वाला जितेंद्र वैष्णव अचानक शहर स्थित पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया. टंकी पर चढ़कर वह जोर-जोर से हंगामा करने लगा, जिससे नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी.

पत्नी को वापस लाओ, तभी उतरूंगा नीचे

टंकी पर चढ़े जितेंद्र का दावा था कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज की है. हालांकि, युवती के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और कर दी थी. इसके बाद भी दोनों एक साथ चले गए थे, लेकिन बाद में उन्हें अलग कर दिया गया. जितेंद्र की मांग थी कि उसकी पत्नी को उससे मिलाया जाए, वरना वह नीचे नहीं उतरेगा.

4 घंटे की समझाइश के बाद उतरा नीचे

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे. पुलिस और परिजनों ने घंटों तक लाउडस्पीकर और माइक के जरिए युवक से बातचीत की और उसे लगातार समझाते रहे. लगभग 4 घंटे के कड़े प्रयास और आश्वासन के बाद आखिरकार जितेंद्र टंकी से सुरक्षित नीचे उतरा.

पुलिस की कार्रवाई

युवक के नीचे उतरते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुरानी टोंक थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले के तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: गोविंद सिंह डोटासरा के बढ़ते कद की असली वजह क्या ? कैसे कर रहे अशोक गहलोत को साइडलाइन !