अलवर में देर रात ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे 3 डिब्बे, 7 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सामने आई ये जानकारी

Himanshu Sharma

• 12:54 PM • 21 Jul 2024

train accident in Alwar: अलवर में रेल हादसा सामने आया है.दरअसल, शनिवार रात को  अलवर-मथुरा रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी के 3 डब्बे पटरी से उतर गए. हादसा करीब रात सवा 2 बजे के आसपास हुआ है.

train accident in Alwar
train accident in Alwar
Google CTA

Train Accident in Alwar: अलवर में रेल हादसा सामने आया है.दरअसल, शनिवार रात को  अलवर-मथुरा रेल मार्ग पर एक मालगाड़ी के 3 डब्बे पटरी से उतर गए. हादसा करीब रात सवा 2 बजे के आसपास हुआ है. हादसे के दौरान ट्रेन अलवर माल गोदाम पर माल खाली करने के बाद अलवर जंक्शन जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद अलवर-मथुरा रेल मार्ग बाधित रहा. 

Read more!

हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और 7 घंटे ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.    

अलवर मथुरा रेल मार्ग रहा बाधित

जयपुर रेलवे मंडल के एडीआरएम मनीष गोयल ने बताया कि अलवर माल गोदाम से खाली मालगाड़ी को अलवर जंक्शन ले जाया जा रहा था. इसी दौरान कला कॉलेज के फ्लाईऑवर के पास अलवर मथुरा रेल मार्ग पर मालगाड़ी के तीन डब्बे पटरी से उतर गए. हादसे के बाद 3 डिब्बे पूरी तरह से पलट गए. क्रेन की मदद से डिब्बों को दिल्ली मुंबई रेल मार्ग से दूर किया गया. यह घटना अलवर मथुरा रेल मार्ग पर हुई. ऐसे में अलवर मथुरा रेल मार्ग बाधित हुआ. 

कई ट्रेनें हुई प्रभावित

हादसे के कारण मेला स्पेशल सहित कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई. अलवर मथुरा रेल मार्ग पर रात के समय सवारी गाड़ियां नहीं रहती है. इसलिए यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. हादसे की जांच पड़ताल के लिए रेलवे की तरफ से कमेटी बनाई गई है. जो हादसे के कारणों का पता लगाएगी. मालगाड़ी के तीनों डब्बे को अभी क्रेन की मदद से रेलवे ट्रैक से हटकर साइड में खाली जगह पर रखवा दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही जयपुर से रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके अलावा रेलवे की पूरी टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है.