उदयपुर: शादी वाले दिन दूल्हे ने दुल्हन को दिया ऐसा सरप्राइज कि परिजनों के उड़ गए होश, देखें वायरल वीडियो

JCB Bride Entry Viral Video: राजस्थान के उदयपुर में एक अनोखी विदाई ने सबका ध्यान खींचा है. यहाँ एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन को किसी महंगी कार या हेलीकॉप्टर में नहीं, बल्कि जेसीबी के बकेट में बैठाकर विदा किया. पेशे से ड्राइवर इस दूल्हे के जुनून और इस अनोखे सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा रहा है.

JCB Bride Entry Viral Video
JCB Bride Entry Viral Video

आंचल गुप्ता

follow google news

Udaipur Wedding JCB Viral Video: राजस्थान अपनी शाही शादियों और अनूठी परंपराओं के लिए दुनिया भर में मशहूर है. कभी यहां दूल्हा हेलीकॉप्टर से आता है, तो कभी ऊंटों पर बारात निकलती है. लेकिन उदयपुर के झाड़ोल इलाके में जो हुआ उसने दिखावे की सारी परिभाषाएं बदल दीं. यहां एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई ऐसी करवाई जिसे देखकर लोग बस एक ही बात कह रहे हैं "भाई, यह शादी नहीं, बल्कि वायरल कंटेंट है". क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं.

Read more!

पेशे से जेसीबी ड्राइवर है दूल्हा

इस अनोखी कहानी के नायक हैं रूपालाल डूंगरी, जो पेशे से एक जेसीबी ड्राइवर हैं. रूपालाल का लंबे समय से एक सपना था कि जब उनकी शादी होगी, तो वह अपनी दुल्हन को उसी मशीन में घर लेकर आएंगे जिससे उनका रोज का रिश्ता है और जिससे उनका परिवार चलता है. उन्होंने अपने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए 6 मई को अपनी शादी के दिन पूरी तैयारी कर रखी थी.

जब जेसीबी के बकेट में बैठी दुल्हन

उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र के कोलियारी के ढाला गांव में जब शादी की रस्में पूरी हुईं, तो विदाई का वक्त आया. मेहमानों को लगा कि दुल्हन अब किसी सजी हुई लग्जरी कार में बैठेगी, लेकिन तभी रूपालाल एक फूलों से सजी हुई जेसीबी लेकर वहां पहुंच गए. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही दूल्हा और दुल्हन दोनों जेसीबी के आगे वाले बड़े बकेट में शान से बैठ गए. इसके बाद जब यह अनोखा काफिला सड़क पर निकला, तो राहगीरों की भीड़ लग गई और लोग रुक-रुक कर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे.

सोशल मीडिया पर 'हैवी ड्राइवर' की चर्चा

इस विदाई के वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे 'असली हैवी ड्राइवर' कह रहा है, तो कोई इसे 'देसी स्टाइल की रॉयल वेडिंग' बता रहा है. लोगों का कहना है कि जहाँ आज के दौर में लोग दिखावे के लिए लाखों रुपये पानी की तरह बहा देते हैं, वहीं रूपालाल ने अपनी पहचान और अपने काम को सम्मान देकर सबका दिल जीत लिया है.

साधारण चीज को बनाया खास

दूल्हे रूपालाल का कहना है कि अगर इंसान कुछ अलग सोच ले, तो साधारण चीजें भी खास बन सकती हैं. उन्होंने साबित कर दिया कि खुशियों के लिए महंगी चीजों की नहीं, बल्कि बड़े दिल और साफ सोच की जरूरत होती है. उदयपुर की यह शादी अब सिर्फ एक विवाह समारोह नहीं, बल्कि पूरे इलाके और सोशल मीडिया के लिए चर्चा का एक बड़ा विषय बन चुकी है.

यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak : नासिक का प्रिंटिंग प्रेस और डॉक्टर का कनेक्शन आया सामने, इधर सचिन पायलट ने शिक्षामंत्री को दे दी इस्तीफे वाली नसीहत

    follow google news