कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने UPSC 2025 किया टॉप, जानिए इनकी पूरी डिटेल

बृजेश उपाध्याय

06 Mar 2026 (अपडेटेड: Mar 6 2026 4:54 PM)

UPSC 2025 Topper Anuj Agnihotri Profile: UPSC Civil Service Exam 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देश भर में टॉप किया है. MBBS ग्रेजुएट अनुज की इस सफलता की कहानी और टॉप-10 की पूरी लिस्ट यहां देखें.

NewsTak
UPSC 2025 टॉपर अनुज अग्निहोत्री.
Google CTA

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. टॉपर की टॉप-10 की लिस्ट में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री अव्वल हैं. अनुज ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया टॉपर बने हैं. राजस्थान के रावत भाटा के रहने वाले अनुज ने सबसे ज्यादा अंक हासिल का ये मुकाम पाया है. 

Read more!

UPSC को देश की सबसे टफ एग्जाम के रूप में माना जाता है. हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठते हैं. अधिकांश होनहार बच्चों का सपना UPSC क्लीयर करने का होता है. राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज ने ये कर दिखाया है. अनुज ने जोधपुर जाकर वहां से ग्रेजुशन करने के बाद MBBS की पढ़ाई की. उनका MBBS 2023 में पूरा हुआ था और 2026 में उनका सपना भी फाइनली पूरा हो गया है. 

पहला अटेम्ट भी हुआ था क्लीयर

अनुज ने आज तक ये खास बातचीत में बताया कि उन्होंने MBBS ग्रेजुएशन जोधपुर से किया. फिर फस्ट एटेम्ट 2023 में दिया था. जब ये कॉलेज में थे तभी यूपीएससी में जाने का मन बना लिया था. अनुज का ये तीसरा अटेम्ट था. डॉ. अनुज पहले भी 2 बार यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर चुके हैं. अनुज को 2023 में पहले प्रयास में एसडीएम दिल्ली और केंद्र शासित प्रदेश सेवा आवंटित हुई थी. उन्हें दिल्ली में SDM के पद पर नियुक्ति मिली थी. 

अनुज के पिता कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री रावतभाटा न्यूक्लीयर पावर प्लांट में कार्यरत हैं. इनकी मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं. भाई अंशुल अग्निहोत्री प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं.  

इनपुट: पीयूष मुंदड़ा

यहां देखें UPSC क्लीयर करने वाले 958 युवाओं की पूरी लिस्ट