Video: बुढ़ापे में अजमेर की सड़कों पर बाइक लेकर निकली दादी अम्मा, पीछे दोस्तों को बिठाया और फिर...

Ajmer Viral Video: सोशल मीडिया पर राजस्थान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कम से कम 60 साल की एख दादी अम्मा अपने तीन बुजुर्ग दोस्तों को बाइक से सैर करा रही हैं.

अजमेर का वीडियो वायरल
अजमेर का वीडियो वायरल

चंद्रशेखर शर्मा

follow google news

Ajmer Viral Video: कहते हैं कि हुनर और जज्बे की कोई उम्र नहीं होती. सोशल मीडिया पर आए दिन हमें युवाओं के स्टंट और स्टाइल देखने को मिलते हैं लेकिन राजस्थान के अजमेर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख मॉडर्न जनरेशन के दांतों तले उंगली दबा लेगी. यहां एक बुजुर्ग दादी ने अपनी ड्राइविंग स्किल से सबको हैरान कर दिया है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

मामला अजमेर जिले के श्रीनगर क्षेत्र का है. यहां के खेड़ा चौराहे पर उस वक्त लोग ठिठक कर देखने लगे जब उन्होंने मारवाड़ी पहनावे घाघरा-लुगड़ी में एक बुजुर्ग महिला को बाइक की कमान संभालते देखा. आम तौर पर इस उम्र में लोग दूसरों के सहारे चलते हैं लेकिन इन सुपर दादी ने तो खुद मोटरसाइकिल स्टार्ट की और निकल पड़ीं अपने सफर पर.

एक बाइक, चार सवारी और गजब का संतुलन

हैरानी सिर्फ इस बात की नहीं थी कि दादी बाइक चला रही थीं, बल्कि हैरानी इस बात की थी कि उस एक मोटरसाइकिल पर तीन बुजुर्ग महिलाएं और एक पुरुष सवार थे. यानी कुल चार लोग.

वीडियो में देखा जा सकता है कि चौराहे पर कुछ देर रुकने के बाद जब चलने की बारी आई, तो दादी ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ क्लच दबाया, गियर डाला और बिना किसी डगमगाहट के बाइक को आगे बढ़ा दिया. उनके चेहरे पर न तो कोई घबराहट थी और न ही कोई झिझक बस एक गजब का स्वैग था.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

चौराहे पर खड़े किसी राहगीर ने इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया. जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, देखते ही देखते यह पूरे अजमेर और राजस्थान में चर्चा का विषय बन गया. लोग दादी के इस जज्बे और उनके संतुलन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

हालांकि एक ही बाइक पर चार सवारियों का बैठना सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरा है लेकिन इस उम्र में दादी का यह आत्मविश्वास लोगों का दिल जीत रहा है. लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं 'म्हारी दादियां छोरों से कम है के!'

ये भी पढ़ें: 'मैंने नहीं कहा कि मैं बीमार हूं...', जगदीप धनखड़ ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों कार्यकाल पूरा होने से पहले ही छोड़ा उपराष्ट्रपति पद

    follow google news