क्या CM गहलोत के खिलाफ चलेगा आपराधिक मानहानि का मुकदमा? दिल्ली पुलिस ने दाखिल की रिपोर्ट

संजय शर्मा

25 May 2023 (अपडेटेड: May 25 2023 7:55 AM)

Criminal Defamation Case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार भी कर लिया है. अब राउज एवेन्यू […]

CM गहलोत का बड़ा फैसला: लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
CM गहलोत का बड़ा फैसला: लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
Google CTA

Criminal Defamation Case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था. अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट को स्वीकार भी कर लिया है.

Read more!

अब राउज एवेन्यू कोर्ट 1 जून को दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर मामले पर सुनवाई करेगी. रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट यह तय करेगा कि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मानहानि की शिकायत पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को समन जारी किया जाए या नहीं?

पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर को निर्देश दिया था कि वह मामले की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करें. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की है जिसे स्वीकार कर लिया गया है.

ये है पूरा मामला
सीएम अशोक गहलोत ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और उनके परिवार पर संजीवनी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि शेखावत ने घोटाले का पैसा दूसरे देशों में लगा रखा है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने सीएम गहलोत के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करवाने के लिए दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

यह भी पढ़ें: पायलट को लेकर BJP नेता रामलाल ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘उनका हेलीकॉप्टर मंडरा रहा है’