Alwar: अलवर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, आए दिन महिलाओं और नाबालिक बच्चों के साथ इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. अब ताजा मामला अलवर शहर कोतवाली क्षेत्र से आया है. जहां नर्सिंग की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई है.
ADVERTISEMENT
जब घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो युवकों ने इस छात्रा के सामने बाइक लगा दी और उसके साथ जबरन छेड़छाड़ करते नजर आ रही हैं. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल हो रहे वीडियो में बाइक सवार दो युवक जबरन एक नर्सिंग छात्र के साथ छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं. नर्सिंग छात्र वीडियो में विरोध करती नजर आ रही है लेकिन उसके बाद भी बाइक सवार उसका पीछा करते हैं और उसके साथ गलत हरकत करते हुए दिख रहे हैं. यह वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है. पीड़िता के परिजनों ने कहा कि यह बेहद संगीन मामला है. पुलिस इस मामले में तुरंत एक्शन ले. छात्रा कई बार थाने के चक्कर लगा चुकी हैं. इस तरह के मामलों में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए.
अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो 12 जून का है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है. इस संबंध में एफआईआर दर्ज हो चुकी है. छात्र का मेडिकल भी करवाया गया है. पुलिस की तरफ से छात्र को सुरक्षा भी प्रोवाइड की गई है. आरोपियों ने सुनसान जगह पर इस घटना को अंजाम दिया. छात्रा ने पुलिस को बताया कि वो पहले भी उसको परेशान कर चुके हैं व उसका कई दिनों से पीछा कर रहे थे.
ADVERTISEMENT

