Agra Wife Caught Husband Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से पति-पत्नी और एक कथित गर्लफ्रेंड के बीच के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. दावा है कि यहां एक पत्नी ने अपने पति का पीछा करते हुए एक होटल तक जा पहुंच गई. यहां उसके अपने पति को उसकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ देख लिया. इसके बाद होटल से शुरू हुआ ये विवाद देखते ही देखते सड़क तक जा पहुंच गया. होटल के बाहर दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई और एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचे गए. इस पूरे हंगामे का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
शक होने पर पीछे पीछे होटल पहुंच गई पत्नी
जानकारी के मुताबिक ताजगंज इलाके का है. यहां TDI मॉल के पीछे एक होटल में एक शादीशुदा युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा था. इस बात की भनक उसकी पत्नी को लग गई. इसके बाद महिा ने पति का पीछा करना शुरू कर दिया. पति एक होटल पहुंचा तो पत्नी भी उसी होटल में पहुंची गई. यहां उसके अपने पति को उसकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ देखा ताे उसके होश उड़ गए.
होटल से बाहर की तरफ भागने लगी गर्लफ्रेंड
अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इसके बाद होटल के कमरे में दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस और तू तू मैं मैं शुरू हो गई. देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई. माहौल को बिगड़ता देख पति ने बीच बचाव किया और किसी तरह अपनी कथित गर्लफ्रेंड को होटल से बाहर निकाल भेज दिया.
स्कूटी से खींचा और चप्पलों से की पिटाई
होटल से बाहर निकलकर गर्लफ्रेंड जैसे ही अपनी स्कूटी पर बैठकर जाने लगी तो शख्स की पत्नी ने दौड़कर स्कूटी पकड़ ली. उसने स्कूटी में सवार पति की कथित गर्लफ्रेंड को खींचकर नीचे गिरा दिया. इसके बाद पत्नी ने चप्पल निकालकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों महिलाएं सड़क पर ही एक दूसरे से बुरी तरह उलझ गईं और उनके बीच जमकर हाथापाई होने लगी.
मारपीट में फट गए पत्नी के कपड़े
वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि मारपीट इतनी बढ़ गई कि युवक की कथित गर्लफ्रेंड ने पत्नी के बाल पकड़ लिए और उसे सड़क पर गिराकर कुछ दूरी तक घसीट दिया. जवाब में पत्नी ने भी अपने पति को चप्पलों से पीटा और गर्लफ्रेंड को लात घूंसे मारे. गुस्साए गर्लफ्रेंड ने तो पत्नी को मारने के लिए जमीन से ईंट तक उठा ली लेकिन युवक ने समय रहते उसे रोक लिया. इस पूरी खींचतान और लड़ाई के दौरान पत्नी के कपड़े भी फट गए.
भीड़ ने शांत कराया मामला
सड़क के बीचों बीच ऐसा तमाशा होते देख आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह आगे आकर बीच बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग कराया. मामला शांत होने के बाद गर्लफ्रेंड अपनी स्कूटी उठाकर वहां से चली गई. वही मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक ताजगंज जसवीर सिरोही ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने आकर कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
ADVERTISEMENT


