'मंदिर की वजह से पूरी सड़क डायवर्ट कर दी गई...', सीएम योगी के सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को नसीहत देने पर AIMIM नेता ने साधा निशाना

AIMIM Leader on Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज को लेकर दिए गए बयान पर अब AIMIM नेता आसिम वकार ने तीखा हमला बोला है. आसिम वकार ने लखनऊ के मंदिरों और सड़क डायवर्जन का उदाहरण देते हुए योगी सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया. जानिए सड़क पर नमाज विवाद में AIMIM नेता ने क्या कहा और किन मंदिरों का जिक्र किया.

AIMIM Leader Statement on Yogi Adityanath
AIMIM Leader Statement on Yogi Adityanath

संतोष शर्मा

follow google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को नसीहत दे दी. सीएम योगी ने साफ कहा कि सड़क चलने के लिए होता है और किसी के पास इसे रोकने का अधिकार नहीं है. जैसे ही योगी का बयान सामने आया, प्रदेश की राजनीति में मानो उबाल आ गया है. अब इस मामले में AIMIM नेता आसिम वकार ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा है कि सीएम को साफ-साफ बोलना चाहिए कि आप मुसलमानों के मुख्यमंत्री नहीं है, आप हिन्दुओं के मुख्यमंत्री हैं. साथ ही उन्होंने लखनऊ शहर के अंदर दो ऐसे मंदिरों का जिक्र किया जिसकी वजह से सड़क डायवर्ट करनी पड़ी. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.

Read more!

आसिम वकार ने साधा निशाना

सीएम योगी के बयान के बाद अब नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे है. AIMIM नेता आसिम वकार ने कहा कि, 'योगी जी का बयान एक मुख्यमंत्री का बयान नहीं हो सकता. मुझसे भी लोग पूछते है की यूपी में किसका राज है तो मैं बोलता हूं कि सांप्रदायिकता का राज है. लोगों ने मुझसे पूछा कैसे? तो मैंने कहा हमारे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों को दो नजरों से देखते हैं...एक हिंदू नजर, एक मुस्लिम नजर. और अब वो उत्तर प्रदेश जिसके मुख्यमंत्री ये कह रहे हैं कि हमारे उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं हो सकती. नमाज पढ़ना है तो दो शिफ्टों में पढ़ो.'

सड़क बंद कर मंदिर को दे दी 

आसिम वकार ने वीडियो में आगे कहा कि, 'उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात बताता हूं. लखनऊ यूनिवर्सिटी के सामने बड़े हनुमान जी का मंदिर है और वहां एक सड़क को पूरी तरह बंद करके मंदिर को दे दिया गया है. अभी 2 साल पहले तक के उस सड़क के ऊपर आवागमन था. कारें,  बसें,  स्कूटर,  मोटरसाइकिल आदि सब चलते थे. लेकिन उस सड़क को बंद करके मंदिर के साथ जोड़ दिया गया और ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि, ये कानून का राज है की मुसलमान तो सड़क पर नमाज नहीं पढ़ सकता लेकिन पूरी सड़क बंद करके मंदिर के हवाले कर दी गई.

'मंदिर की वजह से सड़क डायवर्ट कर दी गई'  

आसिम वकार यहीं नहीं रुके. उन्होंने आगे निशाना साधते हुए कहा कि, दूसरी बात इसी राजधानी लखनऊ की बता रहा हूं की जिसको लोग समझते हैं कानून का राज है. नाका चौराहे पर एक ओवरब्रिज बना है और उस ब्रिज के नीचे जब आप ऐशबाग से चलेंगे और हुसैनगंज की तरफ जाएंगे तो एक मंदिर है बीच में पुल के नीचे. उस मंदिर की वजह से पूरी की पूरी सड़क डायवर्ट कर दी गई है. मंदिर सड़क के ऊपर सरकार की जमीन पर बना है और योगी जी बता रहे हैं कि कानून का राज है.

'आप मुसलमान के मुख्यमंत्री नहीं...'

वीडियो के आखिरी समय में आसिम वकार कहते है कि,  योगी जी, कभी दिल पर हाथ रख के सोचिएगा कि जिनको आप कह रहे हैं कि शिफ्टों में नमाज पढ़ो...सड़क पर नहीं पढ़ने देंगे. तो आप साफ-साफ बोलिए ना कि आप मुसलमानों के मुख्यमंत्री नहीं है आप हिन्दुओं के मुख्यमंत्री हैं. आपको बोलना चाहिए,  हमें बुरा नहीं लगेगा.

योगी ने कही थे ये बातें

उत्तर प्रदेश के मु्ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के एक कार्यक्रम के दौरान साफ कर दिया कि राज्य में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ा जाएगा. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर प्यार से नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे.(पूरी खबर पढ़ें)

यहां देखें वीडियो

यूपी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा… जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी, सामने आई पूरी लिस्ट

    follow google news