Akhilesh Yadav Emotional Post on Prateek Yadav: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया. प्रतीक के निधन की खबर से हर कोई हैरान है. बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती लाया गया था. इस बीच प्रतीक के निधन की खबर मिलने के बाद सपा चीफ और उनके बड़े भाई अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने छोटे भाई प्रतीक को याद करते हुए एक से इमोशनल पोस्ट शेयर किया था.
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया पर दी भावुक श्रद्धांजलि
प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने प्रतीक की एक रफ एंड टफ लुक वाली पुरानी तस्वीर साझा की. अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है. उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.
यहां देखें अखिलेश यादव की पोस्ट
अखिलेश यादव ने पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद ये कहा
पोस्टमार्टम हाउस से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया को बताया कि प्रतीक अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग था और हमेशा अपने बिजनेस में लगा रहता था. उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात साझा करते हुए कहा कि कई बार बिजनेस में नुकसान होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से प्रभावित हो जाता है. सूत्रों के अनुसार प्रतीक डिप्रेशन में भी थे और मेदांता अस्पताल में उनकी नसों का इलाज भी चल रहा था.
'दो महीने पहले हुई थी आखिरी मुलाकात'- अखिलेश
अखिलेश यादव ने बताया कि करीब दो महीने पहले उनकी प्रतीक से मुलाकात हुई थी. उस दौरान उन्होंने प्रतीक को ढांढस बंधाया था और बिजनेस पर ध्यान देने की सलाह दी थी. अखिलेश ने अपने भाई को एक बहुत अच्छा लड़का बताया और कहा कि वह हमेशा अपने काम में व्यस्त रहता था. मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान भी अखिलेश लगातार उनके संपर्क में थे और डॉक्टरों से चर्चा कर रहे थे.
सैफई में आखिरी बार साथ दिखा था परिवार
अखिलेश और प्रतीक को आखिरी बार सार्वजनिक रूप से 25 नवंबर 2025 को सैफई में एक साथ देखा गया था. एक पारिवारिक विवाह समारोह के दौरान पूरा कुनबा एकजुट हुआ था. उस समय प्रतीक अपनी पत्नी अपर्णा यादव के साथ पहुंचे थे और दोनों भाइयों की आपसी केमिस्ट्री की काफी चर्चा हुई थी. किसी को अंदाजा नहीं था कि वह मुलाकात सार्वजनिक रूप से आखिरी साबित होगी.
यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव को अस्पताल कौन लेकर आया था, तबीयत बिगड़ी तो घर में कौन-कौन था, सामने आई पूरी जानकारी
ADVERTISEMENT


