Akhilesh Yadav Reaction: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अब अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है.उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, ''ये इंकलाब की जीत है''.
ADVERTISEMENT
नीट पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में 36 दिनों से चल रहा छात्रों का गुस्सा आखिरकार रंग लाया. कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजित दीपके और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अगुवाई में देश की जेन-जी पीढ़ी का यह ऐतिहासिक आंदोलन शनिवार को रंग लाया.
शिक्षा मंत्री के पद छोड़ने की खबर आते ही विपक्षी खेमे से प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई. इस पूरे आंदोलन का लगातार समर्थन कर रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे देश के युवाओं की ऐतिहासिक जीत करार दिया.
सरकार को ये कदम पहले ही उठा लेना चाहिए था
जिस वक्त शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर आई, उस समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. मंच से ही उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह सड़कों पर उतरे हमारे बच्चों की ऊर्जा और इंकलाब की जीत है. हालांकि, सरकार ने बहुत देर कर दी. अगर यह फैसला 20 जुलाई को ही ले लिया जाता, तो इतने दिनों तक छात्रों को सड़कों पर परेशान नहीं होना पड़ता."
अखिलेश यादव ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी ने इस कठिन समय में छात्रों का पूरा ख्याल रखा. उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान युवाओं के लिए दवा, खाना और पीने के पानी का पूरा इंतजाम सपा कार्यकर्ताओं ने किया और हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे.
ये भी पढ़ें: प्रयागराज में NEET Paper leak को छात्रों का महा आंदोलन में छात्रों ने जो कुछ कहा..
ADVERTISEMENT


