अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया. एक युवक अस्पताल में अपना इलाज कराने आया था. वो एडमिट था. इतने में दो लोग हॉस्पिटल में दाखिल हुए और युवक के सिर में गोली मार दी. युवक के सिर में गोली लगने के बाद उसे आनन-फानन में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हमलवारों को अस्पताल स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने हवाई फायर कर उन्हें भी डरा दिया और भाग निकले. अब सवाल ये है कि वेदपाल कौन है और उसकी किससे रंजिश थी. हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर गोली क्यों मारी. 3 फरवरी को वेदपाल ने ऐसा क्या किया था?
ADVERTISEMENT
घटना की सूचना पर अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे. उन्होंने बताया कि घायल युवका का नाम वेदपाल है. 32 वर्षीय वेदपाल अलीगढ़ के खैर के अहरौला गांव का रहने वाला है. वेदपाल का भाई AMU में छात्रनेता है. वेदपाल मथुरा की एक युवती से पिछले 5 सालों से दोस्ती थी. युवती की शादी तय हो गई. 3 फरवरी को उसकी शादी थी जिसे लेकर वेदपाल भड़का हुआ था. उसने शादी में पहुंचकर हंगामा कर दिया. इस दौरान मारपीट हुई जिसमें वेदपाल के हाथ में चोट लगी. परिजनों ने पुलिस बुला ली. पुलिस ने शादी में हंगामा कर रहे वेदपाल को गिरफ्तार कर लिया. वो 14 दिनों तक जेल में रहा.
जेल से छूटा तो इलाज कराने अस्पताल पहुंचा
जेल से छूटने के बाद वेदपाल क्वार्सी थाना इलाके के मैरिस रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉक्टर ने हाथ का ऑपरेशन करने की बात कही. सोमवार को वेदपाल के हाथों का ऑपरेशन हुआ. रात 9 बजे के बाद कुछ तीमारदार नीचे चले गए. दो लोग वेदपाल के पास थे. तभी दो लोग वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि ये दोनों अस्पताल पहुंचकर एक-एक कमरे की पड़ताल कर रहे थे. खोजते-खोजते दोनों कमरा नंबर 105 में पहुंचे. यहां वेदपाल को देखा कि बिस्तर पर लेटा है. उन्होंने तमंचा निकाला और सिर में सटाकर गोली दाग दी. गोली चलते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तब तक हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए बाइक पर सवार होकर फरार हो गए.
लड़की के पिता और भाई पुलिस में, ममेरा भाई PAC का जवान
एसएसपी ने बताया कि लड़की का भाई पुलिस में तैनात हैं, जिसकी पहचान हो गई हैं. जल्द ही पुलिस टीम गिरफ़्तारी कर लेगी. लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया गया है. ये भी बागपत में यूपी पुलिस में ड्राइवर की ड्यूटी पर तैनात हैं. लड़की का चचेरा भाई पीएसी में है. आरोप है कि चचेरा भाई भूपेन्द्र चौधरी एक अन्य साथी के साथ अस्पताल पहुंचा और गोली मारी थी. पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी हैं.
धमकी और ब्लैकमेलिंग वाली कहानी भी पता चली
बताया जा रहा है कि वेदपाल शादी के बाद भी युवती के परिजनों को धमका रहा था. जानकारी के मुताबिक वेदपाल की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई है.
ADVERTISEMENT


