Aligarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक सनकी प्रेमी का अपनी प्रेमिका के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि इसके बाद युवक ने प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को खंडहर में फेंक दिया. बताया जा रहा कि इस वारदात के बाद प्रेमी ने खुद भी रेलवे ट्रैक पर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार प्रेमिका की अगले महीने किसी अन्य युवक से शादी होने वाली थी. दावा है कि इसको युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया. चलिए खबर में जानते हैं इस वारदात का सिलसिलेवार घटनाक्रम...
ADVERTISEMENT
खंडहर में मिला युवती का न्यूड शव
यह वारदात अकराबाद थाना इलाके के नगला पूसा गांव की है. यहां एक सुनसान खंडहर में गांव की ही एक युवती का न्यूड शव दिखा तो इलाके में हड़कंप मच गया. युवती के मुंह में अंडरगारमेंट्स को जबरन ठूंसा गया था. बताया जा रहा है कि युवती से 25 वर्षीय शशि कपूर का काफी समय से प्रेम संबंध था. लेकिन अगले महीने ही युवती की शादी किसी अन्य युवक से होने वाली थी. इसका पता शशि कपूर को चल गया था. इसके बाद वो आगबबूला हो गया. इसी सनक में उसने युवती की हत्या कर दी.
भाई को फोन कर बोला-कांड कर दिया
आरोपी शशि ने प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके भाई को फोन लगाया. आरोपी ने कहा कि उसने लड़की का कांड कर दिया है. इसके साथ ही आरोपी ने सोशल मीडिया पर 12 सेकंड का एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें उसने आखिर में "द एंड". दावा है कि इसके तुरंत बाद ही आरोपी ने गांधी पार्क थाना इलाके के भदेसी गांव के पास ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी.
पिता ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
वही घटना ने बाद मृतक युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शशि कपूर नामक युवक ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी. परिवार के अनुसार ये पूरी घटना प्रेम संबंधों के कारण हुई है. परिजनों ने बताया कि लड़की की शादी होने वाली थी, लेकिन प्रेमी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया.
पुलिस ने क्या बताया?
घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल पाएगा.
ADVERTISEMENT


