UP: 27 साल छोटे भतीजे के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी चाची, फिर परिजनों को पता चली पूरी कहानी

शिवम सारस्वत

23 Jun 2026 (अपडेटेड: Jun 23 2026 3:28 PM)

Aligarh Chachi Bhatija Forced Relationship Case: अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक भतीजे ने अपनी ही रिश्ते की चाची पर ढाई साल तक जबरन अवैध संबंध बनाने और अब शादी के लिए दबाव डालने का गंभीर आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है.

भतीजे के साथ जबरन संबंध बनाती थी चाची (सांकेतिक तस्वीर)
भतीजे के साथ जबरन संबंध बनाती थी चाची (सांकेतिक तस्वीर)
Google CTA

Aligarh Chachi Bhatija Case: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से चाची और भतीजे का एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है. यहां के एक गांव में रहने वाले किशोर ने अपने पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की चाची पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित किशोर का कहना है कि महिला उसे पिछले ढाई साल से डरा धमकाकर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बना रही थी. इतनी ही नहीं पीड़ित भतीजे का आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर उसे चाची पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी देती थी. पीड़ित पे ये भी दावा किया कि चाची बार बार उसपर शादी करने का दबाव डाल रही थी. अब फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी चाची को जेल भेज दिया है. वहीं मामले को लेकर पीड़ित और उसके परिजनों कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Read more!

खेत पर काम करने के दौरान शुरू हुई थी छेड़खानी

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित भतीजे ने बताया कि वो जब खेत पर काम करने जाता था.  इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली महिला जो कि रिश्ते में उसकी चाची लगती है वो उसके उसके पास आ जाती थी. पीड़ित ने आरोप लगाया कि खेत पर ही महिला ने उसके साथ छेड़खानी करना शुरू किया था. बतौर पीड़ित ये पूरा सिलसिला पिछले ढाई साल से लगातार चल रहा था. महिला ने किशोर को जबरदस्ती अपना फोन नंबर भी दे दिया था और उसे अलग से मिलने के लिए बुलाती थी.

शादी का दबाव बनाने पर खुला ढाई साल पुराना राज

किशोर ने बताया कि चाची के पास बिल्कुल भी जाना नहीं चाहता था और हमेशा मना करता था. इसके लिए वो जब भी मना करता तो चाचाी उसे बुरी तरह डराने और धमकाने लगती थी.  पीड़ित ने कहा कि चाची  कहती थी कि अगर वह उसके पास नहीं आएगा तो वो पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज  मुकदमे लिखावा दूंगी और तुझे फंसा दूंगी. 

पीड़ित किशोर के मुताबिक ढाई साल तक जबरदस्ती संबंध बनाने के बाद अब महिला उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी थी.  महिला की प्रताड़ना से तंग आकर किशोर ने हिम्मत जुटाकर करीब दस दिन पहले ये पूरी घटना अपनी मां को बता दी. 

4 बच्चों की मां है 40 साल की आरोपी है महिला

पीड़ित किशोर की मां और बहन ने बताया कि आरोपी महिला रिश्ते में देवरानी लगती है और उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष है. महिला के खुद के 4 बच्चे हैं और उसकी शादी को करीब 15 साल हो चुके हैं. घर में उसके सास, ससुर और ननद समेत पूरा परिवार है. इसके बावजूद वह महिला 17 साल के नाबालिग लड़के के साथ रहने और उससे जबरन शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी.

पीड़ित की बहन ने बताया कि जब उसका भाई धान काटने के लिए खेत पर जाता था तब महिला ने धोखे से उसका फोन नंबर ले लिया था. बहन के अनुसार उसका भाई महिला की धमकियों के कारण बहुत ज्यादा डरा हुआ था. जब घर वालों ने भाई को बाहर काम पर भेजने की बात कही तब जाकर यह पूरा मामला खुला. भाई ने साफ कह दिया था कि वो उस महिला की धमकियों में नहीं रहेगा.

शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

पीड़ित बेटे ने अपनी मां और परिवार के सामने रोते हुए सारा दर्द बयां किया तो पूरा परिवार दंग रह गया. इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस  ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 'मां...आपको मेरी याद नहीं आती...' बेटी के फोन पर बेंगलुरु से आई मनीष पति की खौफनाक साजिश का शिकार हो गई