'AC ,मेट्रो और चाय...' अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नाइजीरियन छात्र ने 3 Idiots फिल्म की स्टाइल में दी स्पीच, वायरल हुआ वीडियो 

Amu Nigerian Student Speech Video: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र राजनीति के बीच एक नाइजीरियन छात्र की मजेदार हिंदी स्पीच सोशल मीडिया पर छा गई है. ‘3 Idiots’ स्टाइल में दिए गए भाषण, बड़े-बड़े वादों और कॉन्फिडेंस भरे अंदाज ने छात्रों को खूब हंसाया. अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Amu Nigerian Student Speech Viral Video 
Amu Nigerian Student Speech Viral Video 

अकरम खान

follow google news

 

Read more!

Amu Nigerian Student Speech Viral Video: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एक कार्यक्रम के दौरान एक नाइजीरियन छात्र की स्पीच तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अयूबा नामक ये छात्र बॉलीवुड फिल्म 3 इडियट्स की तर्ज पर शानदार अंदाज में टूटी-फूटी हिंदी में भाषण दिया है. नाइजीरियन छात्र काे इस अंदाज देखकर उनके सामने बैठे लोगों ने तालियां और उनके नाम के नारे लगाकर उनका होसला बढ़ाया. उनकी स्पीच के बाद छात्रों ने जमकर जश्न भी मनाया. अब इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं ये नाइजीरियन छात्र, क्या है इनका नाम और अपनी स्पीच में उन्होंने ऐसा क्या बाेला. जानिए विस्तार से खबर में...

सबसे पहले जानिए कौन हैं ये छात्र?

अयूबा नाइजीरिया के रहने वाले हैं. वे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में केमिकल इंजीनियरिंग से बीटेक कर रहे हैं और सेकंड ईयर के छात्र हैं.  उन्होंने बताया कि (AMU) के नदीम तरीन हॉल में छात्र संघ के चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं. ऐसे में यहां  वो सेक्रेटरी पद के उम्मीदवार हैं. इस दौरान अयूबा ने छात्रों के बीच अपनी स्पीच को मजेदार बनाने के लिए 3 इडियट्स फिल्म के चतुर रामलिंगम वाले स्टाइल को अपनाया. उन्होंने बताया कि इस भाषण को लिखने में उनके रूममेट्स और दोस्तों ने मदद की थी.

भाषण ओ चुनावी वादों ने छात्रों को खूब हंसाया

अपनी स्पीच के दौरान अयूबा ने छात्रों से कई मजेदार और बड़े वादे किए. उन्होंने कहा कि हॉल में बहुत गर्मी है, इसलिए वह सबको AC देंगे और स्विमिंग पूल भी बनवाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि कॉलेज दूर है इसलिए वो इसके लिए मेट्रो शुरू करवाएंगे. साथ ही कपड़े धाेने के लिए  हर फ्लोर पर वाशिंग मशीन लगवाएंगे. अयूबा ने ये भी वादा किया कि अगर वह सेक्रेटरी बने तो नदीम तरीन हॉल में सबको तीन टाइम की चाय मिलेगी. उनके इन वादों को सुनकर वहां बैठे छात्र उत्साहित हो गए और अयूबा जिंदाबाद के नारे लगाने लगे. 

भारत को लेकर कही ये बात

अपनी बातचीत में अयूबा ने बताया कि उन्हें भारत और नाइजीरिया में बहुत ज्यादा अंतर नहीं लगता. उन्होंने कहा कि दोनों देशों का खाना और मसाले काफी हद तक एक जैसे हैं. बस भाषा का अंतर है. अयूबा ने कहा कि  अलीगढ़ के लोग बहुत अच्छे हैं. अब नदीम तरीन हॉस्टल में हुए इस कार्यक्रम का वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे अन्य छात्र अयूबा को कंधों पर उठाकर उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं. एमटेक के छात्र फैसल त्यागी ने भी इस पल का गवाह बनते हुए खुशी जाहिर की. छात्र अयूबा की टूटी-फूटी लेकिन आत्मविश्वास से भरी हिंदी को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'DM साहब मेरी 7 मई को शादी है और...' बांदा में शादी से पहले दुल्हन पहुंची DM ऑफिस फिर करने लगी ये मांग, देखें वीडियो

 

    follow google news